Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरा खटाई में! डे-नाइट मैच को लेकर BCCI, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच ठनी

नयी दिल्ली/मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डे-नाइट मैच को लेकर BCCI और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है. बात इतनी बढ़ गई है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने डे-नाइट टेस्ट खेलने से इंकार करने के पीछे BCCI की मंशा पर ही सवाल उठा दिया है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने आज कहा कि भारत डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने से इसलिए मना कर रहा है क्योंकि वह हर क़ीमत पर आस्ट्रेलियाई की सरज़मीं पर जीतना चाहता है. बता दें कि टीम इंडिया साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी जहां तीन टी-20 मैच, चार टेस्‍ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे.