Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

B'DAY SPECIAL : शादी के बाद अनुष्का के पहले बर्थडे पर विराट ने किया ये काम, सोशल मीडिया भी हो गया दीवाना

एंटरटेनमेंट डेस्क:बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी का आज जन्मदिन है। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। अनुष्का आज 30 साल की हो चुकी हैं और शादी के बाद अनुष्का का ये पहला बर्थडे है।

अनुष्का ने बॉलीवुड की दुनिया में शाहरुख खान के साथ 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से कदम रखा था। इस फिल्म के बाद वह 'बैंड बाजा बारात' (2010) में नजर आई थी।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में भारत की हार के लिए अनुष्का शर्मा को जिम्मेदार बताया तब विराट कोहली ने अनुष्का बचाव किया था। इस के बाद उनका और अनुष्का का रिश्ता और भी मजबूत हो गया। विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ इटली में गुपचुप शादी रचाई ​और दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था।

आज सुबह विराट ने सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह अनुष्का शर्मा को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं। पत्नी के जन्मदिन की तस्वीर साझा कर विराट ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे लव को 5.5 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम लाइक्स मिल चुके हैं।

अनुष्का इन दिनों फिल्म सुई-धागा में एक सिलाई कढ़ाई करने वाली महिला का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।