Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान से हार के बाद प्रीति जिंटा ने वीरेंदर सहवाग पर निकाली भड़ास

मुंबई 
किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटॉर वीरेंदर सहवाग और मालकिन प्रीति जिंटा + के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हमारे सहयोगी अखबार मिरर को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद प्रीति और सहवाग के बीच तीखी तकरार हुई। अपने समय के सबसे बेखौफ बल्लेबाज माने जानेवाले वीरेंदर सहवाग से प्रीति जिंटा ने मंगलवार को मैच के बाद बेहद तल्ख अंदाज में टीम की हार को लेकर सवाल-जवाब किए।

बता दें कि सहवाग पिछले 5 साल से किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रैंचाइजी से जुड़े हुए हैं और प्रीति जिंटा, नेस वाडिया और बिजनसमैन मोहित बर्मन इस फ्रैंचाइजी के मालिक हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रीति के बात करने के लहजे और तीखे आरोपों से वीरेंदर सहवाग + इतने आहत हैं कि वह पंजाब की टीम के साथ चल रहे 5 साल पुराने संबंध को खत्म कर सकते हैं। 

मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स से मिले 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की जीत की उम्मीद फैंस कर रहे थे। हालांकि, टूर्नमेंट में कमजोर मानी जा रही राजस्थान की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को आसानी से हरा दिया। फिलहाल अंक तालिका में पंजाब तीसरे नंबर पर है। सूत्रों के अनुसार, 'मैच के बाद जब खिलाड़ी रिटायरिंग रूम में भी नहीं पहुंचे थे प्रीति जिंटा गुस्से में वीरेंदर सहवाग के पास पहुंची। उन्होंने सहवाग से मैच में टीम की तकनीक और रणनीति को लेकर बेहद कड़े अंदाज और तल्ख शब्दों में आपत्ति जताई।'