खेल डेस्क। ज़िम्बाब्वे टीम ने अपने अंतरिम कोच की घोषणा कर दी है ज़िम्बाब्वे बोर्ड ने भारतीय टीम के दिग्गज 56 वर्षीय लालचंद राजपूत अपनी टीम का अंतरिम कोच बनाया है 56 वर्षीय लालचंद जुलाई में हरारे में जिम्बाब्वे से जुड़ेंगे उस समय इस टीम को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान से त्रिकोणीय ट्वेंटी -20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है।
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा कि, "राजपूत एक बेहद योग्य, व्यापक रूप से अनुभवी और सम्मानित कोच है, जो 2007 में भारत को उद्घाटन आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 वर्ल्डकप जितवाया था।"राजपूत ने इस नियुक्ति से पिछले दो वर्षों में अफगानिस्तान में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया था।
ज़िम्बाब्वे बोर्ड ने कहा, "भारत के साथ उनकी सफलता के अलावा, वह अफगानिस्तान के मुख्य कोच भी थे जो उन्हें टेस्ट मैचों को खेलने की स्थिति में लेकर आये। "एक खिलाड़ी के रूप में, राजपूत एक ठोस बल्लेबाज थे जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट और वनडे मैचों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला।"