खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 का 43वां मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे और उनकी टीम अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाने और इस मैच में जीत दर्ज कर अपने प्लेऑफ की दौड़ में कायम रहने की उम्मीदें कायम करने के लिए मैदान पर उतरेगी। वहीं दूसरी तरफ इस सीजन की धमाकेदार शुरूआत के साथ आगे बढ़ी महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने का इरादा लेकर मैदान में इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स लगातार तीन मैच हार चुकी टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर एक बार फिर से उम्मीद कायम की थी। अगर रॉयल्स को आगे भी प्लेऑफ की उम्मीद को कायम रखना है तो चेन्नई के खिलाफ उसे जीत हांसिल करनी पड़ेगी। रॉयल्स को हालांकि अगर नाकआउट में जगह बनानी है तो उसे अपने खेल के प्रत्येक पहलू में सुधार करने और बाकी मैचों में एकजुट होकर प्रदर्शन करने की जरूरत है।
शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में रॉयल्स के पास दोनों टीमों के बीच पुणे में हुए पिछले मैच में मिली 64 रन की हार का बदला चुकता करने का भी मौका होगा। बात करें अगर पॉइंट टेबल की तो राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 10 मैच खेले है जिसमें से उसे चार मैचों में जीत मिली है जबकि छह मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
जिसके कारण पॉइंट टेबल पर रॉयल्स 8 अंकों के साथ छठें पायदान पर मौजूद है। दूसरी तरफ सीएसके की टीम 10 मैचों में से 7 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है जबकि तीन ही मैच अभी तक हारे हैं जिसके कारण वह 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अगर चेन्नई की टीम आज का मैच जीत जाती है तो प्ले ऑफ में उसकी जगह पक्की कर देगी। चेन्नई के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम के बल्लेबाज बेहतरीन फार्म में हैं तो वहीं गेंदबाजी विभाग उनकी चिंता का विषय अब भी बना हुआ है। वहीं अंबति रायुडू अच्छी फॉर्म है जिन्होंने अब तक खेले अपने 10 मैचों में 423 बनाएं है। वहीं टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी बल्ले के दम पर आलोचकों को करार जवाब दिया है। वह तीन अर्धशतक के साथ अब तक 360 रन बना चुके हैं।