आईपीएल 2018 में कभी भी कुछ भी हो सकता है. कब कौन सी टीम जीत जाए और कौन सी हार जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता. इसके अंतिम ओवर की अंतिम गेंद भी काफी रोमांचक साबित होती है. सभी टीम प्रदर्शन के दम पर अभी भी प्ले ऑफ की जंग में लगी हुई है.
अभी भी प्ले ऑफ में जाने का है मौका

मुंबई इंडियन्स, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम इस समय सबसे ज्यादा संघर्ष कर रही हैं. मुंबई इंडियन्स के प्ले ऑफ में जाने की बात पर टीम के रिज़र्व विकेटकीपर आदित्य तारे का कहना है कि,
“मुंबई इंडियन्स की टीम निडर होकर खेल रही है. साथ ही टीम जानती है कि अभी तक के मैच में वह सिर्फ 10 पॉइंट ही हासिल कर पाई है. यदि आगे दो मैच जीतती है, तो अभी भी प्ले ऑफ में जा सकती है.”
“यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण स्टेज है, हम जानते हैं कि अगर हम अगले दो मैच जीतते हैं, तो हम प्ले-ऑफ में जगह बना लेंगे. हम ऐसी ही स्थिति 2014 में भी देख चुके हैं. हम सिर्फ सकारात्मक हैं और हम निर्भय होना चाहते हैं, यही हम अभी सोच रहे हैं.”
वानखेड़े में नहीं हो रहा शानदार प्रदर्शन

“मुख्य बात यह है कि हम वानखेड़े में भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. फ्रेंचाइजी ने हमेशा वानखेड़े में कठिन चुनौती दी है, लेकिन दुर्भाग्यवश हम इस साल वानखेड़े में मजबूत टीम बनकर नहीं उभर पा रहे हैं. बस यही एक कारण है जो मेरे और टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है. टीम के दृष्टिकोण से, यह काफी स्पष्ट है, हम दो मैच जीत कर प्ले ऑफ में पहुँच सकते हैं, कुछ भी हो सकता है.”
बेंच में बैठकर देखें हैं बहुत सारे गेम

तारे ने कहा,
“बेंच पर बैठना बड़ी बात नहीं है. यह आईपीएल में मेरा नौवां सीजन है और मैंने बेंच पर बैठ कर बहुत सारे गेम देखे हैं. इसलिए अब मुझे पता है कि इससे कैसे निपटना है. कभी-कभी आप नियंत्रण नहीं कर सकते हैं और आगे बढ़ने की उम्मीद करते हैं.”
बेंच पर बैठे रहना नहीं है करियर का अंत

“आईपीएल सब कुछ का अंत नहीं है. मैं अभी भी एक प्रथम श्रेणी का कप्तान हूं और इसके लिए बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं. यहां तक कि अगर मैं अभी बाहर बैठा हूं, तो आप कभी नहीं जानते कि चीजें कैसे बदल सकती हैं और अगले सीजन में मैं एक बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन कर भी सामने आ सकता हूँ, तो मैं यही सोच रखता हूँ. अगर मैं पूरे सत्र में बैठा रहा हूं, तो यह मेरे करियर या जीवन का अंत नहीं है.”
अंत में तारे ने कहा,
“मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैं मुंबई इंडियन्स की टीम में वापस आ गया हूं, यह एक फ्रेंचाइजी है, जिसने मुझे मेरे करियर में मदद की है. मैंने छह सत्रों में बढ़ोत्तरी की है और जिस तरह से मेरा करियर तैयार हुआ है है, उसमें मुंबई इंडियन्स ने बड़ी भूमिका निभाई है.”
The post मुंबई इंडियन्स के रिजर्व विकेटकीपर आदित्य तारे ने बताया अभी कैसे प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है मुंबई appeared first on SportzWiki Hindi.