Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान ने किया था विराट को बोल्ड लेकिन मैच खत्म होने के बाद कोहली ने राशिद के लिए जो किया देख सभी ने की विराट की प्रसंशा

आईपीएल में कल बंगलौर का सामना हैदराबाद से हुआ था. इस मैच में जहाँ बंगलौर की टीम जीत हासिल की थी. वही इस मैच में जिस जंग को देखने के लिए लोग सबसे ज्यादा उतावले थे वो थी राशिद खान और कोहली की. इस मैच में कोहली को राशिद ने आउट कर दिया था, लेकिन मैदान के बाहर दोनों साथ में नज़र आए.

राशिद खान ने शेयर की फोटो 

इस मैच में कोहली और राशिद खान के बीच चल रही जंग को देखने के लिए जहाँ क्रिकेट फैन्स बेहद उत्सुक थे. वही इस जंग में जीत राशिद खान की हुई थी. हालाँकि मैच के बाद राशिद और कोहली साथ में नज़र आए. राशिद खान ने कोहली के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे हमेशा ही कोहली के खिलाफ गेंदबाज़ी करने में मजा आता है.

इस मैच में राशिद खान ने शानदार गेंदबाज़ी की थी. अपने 4 ओवर्स के कोटा में राशिद ने 27 रन देकर 3 अहम विकेट झटके. विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और मोईन अली इनके शिकार बने.वही विराट कोहली 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए थे.

लेग स्पिनर्स के आगे बेबस विराट

राशिद खान के सामने विराट कोहली के फूले हाथ-पांव, करियर का सबसे खराब शॉट खेलकर बोल्ड!

इस साल विराट कोहली 7 बार स्पिनर का शिकार बने हैं. ऐसा पहली बार है कि विराट स्पिनर्स के खिलाफ परेशान दिख रहे हैं. विराट कोहली को 4 बार लेग स्पिनर्स ने आउट किया है. जिसमें पहली बार खेल रहे अफगानी लेग स्पिनर मुजीब उर रहमान भी हैं जिन्होंने राशिद खान की ही तरह कोहली को गुगली पर बोल्ड किया था.
बंगलौर ने हासिल की जीत 
इस मैच में हैदराबाद को हरा कर बंगलौर ने इस सत्र की 6वीं  जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही बंगलौर के 12 अंक हो गए और वो अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई  है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले मैच में कोहली की सेना कैसा प्रदर्शन करती है,.

The post राशिद खान ने किया था विराट को बोल्ड लेकिन मैच खत्म होने के बाद कोहली ने राशिद के लिए जो किया देख सभी ने की विराट की प्रसंशा appeared first on SportzWiki Hindi.