इन दिनों आईपीएल में एक ही टीम धमाल मचा रही है और वो है केन विलियम्सन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद. जी हां हैदराबाद इस सीजन की पहली टीम बन गई है, जिसने प्ले ऑफ़ में सबसे पहले अपनी जगह बना ली है.
इसके साथ ही हर कोई टीम के कप्तान केन विलियम्सन की भी तारीफ़ कर रहा है. जाहिर सी बात है कि, विलियम्सन की शानदार कप्तानी से टीम के गेदंबाज धमाल मचा रहे हैं और उनका बिलकुल सही इस्तेमाल किया है.
इस कड़ी में अब टीम के साथ खिलाड़ी युसूफ पठान का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने विलियम्सन की तारीफ़ की है और उनकी लीडरशिप को बेहद शानदार बताया है.

जी हां, आईपीएल में इन दिनों सनराइजर्स हैदराबाद धमाल मचा रही है और चेन्नई जैसी धाकड़ टीम को भी पछाड़ते हुए सबसे पहले प्ले ऑफ़ में जगह बना ली है. केन विलियम्सन की कप्तानी वाली सनराइजर्स आईपीएल सीजन-11 की सबसे धाकड़ टीम बन गई है और एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. तो वहीं टीम के गेंदबाज सिद्धार्थ कॉल, राशिद खान और संदीप शर्मा विलियम्सन कप्तानी में विरोधी टीमों के पसीने छुड़ा रहे हैं. एक के बाद एक शानदार जीत दर्ज कर वह नंबर वन पर आ गए हैं और प्ले ऑफ़ में जगह पक्की कर ली.

इसके बाद केन विलियम्सन की कप्तानी और उनके लीडरशिप की तारीफ़ करते हुए युसुफ पठान ने उनको सबसे शानदार कप्तान बताया है. जी हां युसूफ कहते हैं कि, केन विलियम्सन ने अपने युवा गेंदबाजों को बखूबी इस्तेमाल किया और उनकी अगुआई में वह धमाल आमचा रहे हैं.
पठान कहते हैं कि, विलियम्सन धोनी की तरह ही सफल अंदाज वाले कप्तान हैं, जिसका फायदा हमारी टीम को हो रहा है
The post युसूफ पठान ने विलियम्सन की किया धोनी से तुलना, बताया वो कारण जिसकी वजह से सफल रहे विलियम्सन appeared first on SportzWiki Hindi.