क्रिकेट का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. साथ ही इसके सभी खिलाड़ी एक से बढ़ कर एक साबित होते हैं. भारत के कुछ खिलाड़ियों की प्रशंसा इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि हर कोई इनकी तारीफों के पुल बाँध रहा है. इसमें सबसे पहले नाम आता है विराट कोहली का.
राज्यवर्धन ने किया चैलेंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, बैंडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को खुला चैलेंज किया है. दरअसल, कभी खुद खिलाड़ी रहे राठौड़ ने लोगों को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक नया प्रयोग किया है.
लोगों से फिटनेस की कर रहे हैं अपील

अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से राठौर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो देश के लोगों से फिटनेस की अपील कर रहे हैं. वीडियो में वह ऑफिस में ही पुश अप्स करते हुए दिख रहे हैं. राठौर ने इस मुहिम को हम फिट तो इंडिया फिट का नाम दिया है.
टैग कर किया चैलेंज

केंद्रीय मंत्री ने इसी वीडियो में स्टार शटलर सायना नेहवाल, बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को टैग कर चैलेंज किया है. अब राठौर की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है. पिछले साल ही खेल मंत्री बने राठौर ने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा से प्रभावित होने की बात कही है.
आमलोगों के बीच भी हो रहा है वायरल

लोग न सिर्फ सोशल मीडिया पर राठौर की मुहिम की सराहना कर रहे हैं बल्कि व्यायाम करते खुद की फोटो और वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं. एथेंस ओलंपिक खेल के सिल्वर मेडलिस्ट रहे राज्यवर्धन की इस अद्भुत मुहिम जल्द ही आमलोगों के बीच भी वायरल होने की उम्मीद है.
Post pictures and videos of how you keep yourself fit and send a #FitnessChallenge to your friends on social media. Here’s my video
and I challenge @iHrithik, @imVkohli & @NSaina to join in
pic.twitter.com/pYhRY1lNEm
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) May 22, 2018
The post खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने विराट कोहली को दिया खुला चैलेंज, कहा कर के दिखाओ तो माने appeared first on SportzWiki Hindi.


and I challenge