रॉबिन मोरिस। ये नाम इन दिनों खूब चर्चा में है। इसकी वजह भी बड़ी है। जो काम रॉबिन ने किया है उसकी कोई माफी नहीं है। खुलास एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के द्वारा हुआ।
फिक्सिंग की खबर सुनते ही भारत और श्रीलंका बोर्ड जांच की कवायद में जुट गया । लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि आखिर रॉबिन मॉरिस कौन हैं? आइए इस आर्टिकल्स में जानें रॉबिन से जुड़ी तमाम बातों को…
पूर्व रणजी क्रिकेटर हैं रॉबिन

रॉबिन मोरिस पूर्व रणजी क्रिकेटर हैं। फिक्सिंग कांड में रॉबिन के जुड़े होने के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को बड़ा झटका लगा है। रॉबिन घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं पिच फिक्सिंग मामले की जांच आईसीसी ने शुरू कर दी है।
रॉबिन मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। इस पूरे मसले में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि, अभी तक न तो बीसीसीआई और न ही आईसीसी से किसी तरह के निर्देश मिले हैं।
रॉबिन पर घूस देने का लगा आरोप

अल जजीरा न्यूज चैनल ने हाल ही में एक स्टिंग ऑपरेशन को टेलीकास्ट किया था। इस फुटेज में रॉबिन पर पिच ग्राउंड्समैन को पिच का स्वभाव बदलने के लिए घूस देने का आरोप है। यह टेस्ट मैच पिछले साल श्रीलंका के गॉल में हुआ था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस पर एक डाक्यूमेंट्री भी बनाई है।
इसमें भी बताया गया कि पैसे के दम पर मैदान में तैनात ग्राउंडमैन को पिच बदलने के लिए तैयार किया गया था। यह टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 229 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
रॉबिन का क्रिकेट करियर
![]()
रॉबिन मॉरिस, मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते रहे हैं। रॉबिन को प्रसिद्धि शारदाश्रम की स्कूल से खेलते हुए मिली थी। रॉबिन के कोच रमाकांत आचरेकर थे। रॉबिन ने अपने करियर में 42 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 1358 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में 76 विकेट अपने नाम किए।
आपको बता दे कि रॉबिन मॉरिस सचिन से प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़े है, रॉबिन मॉरिस ने भी वहीं से क्रिकेट के गुर सीखे है, जहाँ से क्रिकेट के भगवान सचिन और विनोद काम्बली ने सिखा था, लेकिन रॉबिन मॉरिस की खराब काम उन्हें सुर्खियों का हिस्सा बना दी है.
रॉबिन मॉरिस ने मोहाली में अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में 6 विकेट झटके थे। रॉबिन ने मुंबई के लिए आखिरी मैच साल 2007 में वेस्ट जोन इंटर स्टेट T-20 टूर्नामेंट में खेला था। रॉबिन इंडियन क्रिकेट लीग में भी खेल चुके हैं।
रॉबिन भारत पेट्रोलियम में कार्यरत थे, लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। हाल ही में रॉबिन ने मुंबई में एक क्रिकेट अकादमी शुरू की थी। वहीं फिक्सिंग में नाम आने के बाद उन्होंने अपना फेसबुक पेज डिलीट कर दिया है।
The post कौन है ये रॉबिन मॉरिस जिसने क्रिकेट के दिग्गजों की उड़ा रखी है नींद, सचिन तेंदुलकर से भी है सम्बन्ध appeared first on SportzWiki Hindi.