स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के सबसे शानदार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अचानक लिए सन्यास से फैसले से सभी खिलाडियों को हैरान कर दिया है। एबी डिविलियर्स ने कल अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो शेयर करते हुए अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा आकर दी है।
क्रिकेट जगत में 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स के अचानक लिए इस फैसले से सभी को बहुत ज्यादा हैरान कर दिया है और सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग सहित कई दिग्गजों अपनी प्रतिक्रिया दी है सचिन ने ट्वीट करते हुए कहा है की मैदान पर क्रिकेट की तरह आपको मैदान क बाहर भी 360 डिग्री सफलता मिले। निश्चित रूप से आपकी कमी खलेगी। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।
साथ ही पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने उनके चमकदार करियर के लिए बधाई देते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका के इस करिश्माई खिलाड़ी के बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खालीपन आ जाएगा। उनके अलवा अन्य सभी खिलाडियों ने उनको शुभकामनाएं दी साथ ही कहा की उनकी कमी हर बार महसूस की जाएगी।
Herald