खेल डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी अब फिटनेस टेस्ट देना पड़ेगा जिसके लिए उन्हे चैलेंज भी मिला है और कमाल की बात तो ये है कि पीएम मोदी ने इस चैलेंज को स्वीकार भी कर लिया है, जी हां। ये चैलेंज किसी ओर ने नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों के कप्तान विराट कोहली ने उन्हे ये चैलेंज दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर शुरु की गई खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मुहिम के तहत भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के ;फिटनेस चैलेंज दिया था।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया ये चैलेंज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस फीटनेस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने विराट के चैलेंज को लेकर उन्हे जवाब देते हुए अपनी फिटनेस का एक वीडियो अपलोड करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार राठौड़ द्वारा शुरू की गई मुहिम ;हम फिट तो इंडिया फिट उन्होंने राठौड़ ने अभिनेता रितिक रोशन, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और को टैग करते हुए फिटनेस चैलेंज दिया था।
सोनम कपूर और नेहा धूपिया के बाद ये बॉलीवुड कपल भी जल्द करेगा शादी, सामने आई wedding dates!
राठौड़ के इस चैलंज को विराट कोहली ने स्वीकारते हुए अपना एक वीडियो भी सोशल साइड पर अपलोड किया था। इस वीडियो के साथ किए गए ट्वीट में उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को टैग किया था। इस पर मोदी ने फिटनेस चैलेंज को स्वीकार कतरे हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा है कि ;चुनौती स्वीकार है विराट। मैं जल्दी ही अपना फिटनेस चैलेंज वीडियो अपलोड करूंगा।
घर में सो रही महिला के साथ पड़ोसी ने किया ये...पढक़र उड़ जाएंगे आपके होश
उल्लेखनीय है कि ओलंपिक रजत पदक विजेता रह चुके खेलमंत्री राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति से जुड़े नेता और खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने इस चैलेंज को लेकर अपनी फोटोज और वीडियो सोशल साइड्स पर पोस्ट किए हैं। गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी दफ्तर में बने जिम में व्यायाम करते हुए अपना वीडियो अपलोड किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी योग करते हुए अपनी तस्वीर ट्विटर पर डाली है। इनके अलावा स्टार पहलवान बबिता फोगाट, मुक्केबाज एम सी मेरीकोम, अभिनेता टाइगर श्राफ ने इस मुहिम से जुड़ते हुए अपने अपने फिटनेस वीडियो अपलोड किए हैं।