हाल ही में पंजाब और राजस्थान के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमे राजस्थान ने जीत दर्ज की. वहीं पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा इस हार के बाद काफी इमोशनल हो गई और उन्होंने अजीब सा रिएक्शन दिया. कमेंट्री बॉक्स में बैठे सुनील गावस्कर भी इस रिएक्शन को देखकर खुद को रोक न सके और उन्होंने प्रीति के इमोशनल अवतार को देखकर ख़ास प्रतिक्रिया दी. लेकिन वह कमेंट्री बॉक्स में बैठे थे. जिसका अहसास उन्हें हो गया और वह रुक गए.

दरअसल, प्रीति जिंटा पिछले दिनों टीम की लगातार जीत के बाद से काफी गदगद हैं और उन्होंने इसकी ख़ुशी मैदान में भी दिखाई थी. तो वहीं कल राजस्थान के साथ हुए मुकाबले में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद प्रीति जिंटा काफी इमोशनल हो गई. जब प्रीति का इमोशनल अवतार कमेंट्री बॉक्स में बैठे सुनील गावस्कर ने देखा, तो वह खुद को रोक न पाए और उन्हें एक फिल्म का गाना याद आ गया और वह बड़े ही मजेदार अंदाज में इसका जिक्र करते की उससे पहले उनको याद आ गया की वो कमेंट्री बॉक्स में हैं.

हालांकि, बाद में गवास्कर ने गाना नहीं गाया और बोलते हैं, कि बाद में बताऊंगा. दरअसल, गावस्कर के साथ कमेंट्री कर रहे वीवीएस लक्ष्मण ने उनसे पूछा, तो वह बोले अभी कमेंट्री में हैं. बाद में वह कहते हैं, कि उनको प्रीति जिंटा का इमोशनल अवतार देखकर राजकपूर की एक फिल्म का गाना याद आ गया था.

बता दें, कि प्रीति जिंटा की टीम पंजाब इस सीजन काफी अच्छा कर रही है और इस वजह से वह टॉप 3 में बनी हुई है. जी हा पंजाब धमाल मचा रही है और बंगलौर और मुंबई को पछाड़ 3 नंबर पर आ गई है.
The post पंजाब को मिली हार के बाद प्रीति जिंटा हुई इमोशनल, तो सुनील गावस्कर ने प्रीति जिंटा की इस तरह ले डाली चुटकी appeared first on SportzWiki Hindi.