Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाइनल जीतने के बाद भी इस खिलाड़ी को आखिर क्यो याद आई आरसीबी

खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 का फाइनल मुकाबला अभी सभी को याद होगा क्योंकि इसे गुजरे हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए। यह ऐतिहासिक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदाराबाद के बीच खेला गया था। इस मुकाबले को चेन्नई ने एक तरफा आठ विकेट से अपने नाम किया था और आईपीएल का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया था।

सरकार ने विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं की: सीएम राजे

आईपीएल सीजन 11 के खिताब को जीतने के बाद जहां एक ओर सब चेन्नई सुपर किंग्स और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ कर रहे थे। लेकिन इस मैच को जीताने वाले एक खिलाड़ी जो थे वे ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन थे। जिन्होंने इस महत्वपूर्ण मैच में 57 गेंदों पर नाबाद 117 रनों की पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर चैंपियन बनाया था। हालांकि ऐसा नहीं है कि वाटसन की इस यादगार पारी की कोई तारीफ नहीं हुई। लेकिन मैच को जीतने के बाद वॉटसन ने इस तरह के प्रदर्शन को लेकर सकून जताया और उन्हे इस बात का भी गम था कि पिछले सीजन में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजस बैंगलोर ने उन्हे इस बार रिटेन नहीं किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मॉर्गन के खेलने पर संशय

हालांकि उन्होंने इस पर कोई चिंता नहीं जताई बल्कि उन्हे इस सीजन में अपने इस प्रदर्शन को लेकर सकून मिला। इस बात का जिक्र खुद शेन वाटसन ने किया। मैच जीतने के बाद जब वाटसन मैन ऑफ दी मैच लेेने के लिए मंच पर आए तो उन्होंने पिछले सीजन की अपनी फे्रंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को याद करते हुए कहा कि आरसीबी से बाहर होने के बाद इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए ऐसा प्रदर्शन करना सुकूनभरा है।

'संजू' के पोस्टर में दिखा अनुष्का ये लुक, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

उल्लेखनीय है कि आईपीएल सीजन 2018 की ऑक्शन में शेन वाटसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिटेन नहीं किया था। जिसके बाद चेन्नई ने उन्हे 4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। बैंगलोर ने शेन वाटसन पर भरोसा नहीं जताया लेकिन फिर भी चेन्नई की तरफ से फाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को विजेता बनाया।