इंडियन प्रीमियर लीग के ग्यारवें सीजन में हर कोई बड़ी धूम मचा रहा है। खिलाड़ियों में बात करें तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागोंमें अपनी प्रतिभा का नमूना पेश किया जा रहा है। गेंदबाजी में स्पिनरों ने इस सीजन में भी अपना खास प्रभाव छोड़ा है। स्पिनरों में रिस्ट और फिंगर दोनों ही स्पिनरों का जलवा देखने को मिल रहा है।

भज्जी ने रिस्ट और फिंगर के बारे में दी अपनी प्रतिक्रिया
लेकिन इन सबके बीच पिछले कुछ समय से रिस्ट स्पिनरों की एक खेप सी तैयार हो रही है और आईपीएल में भी रिस्ट स्पिनरों का जलवा जोरों पर है। रिस्ट स्पिन गेंदबाजी अब स्पिन विभाग में अपनी छटा बिखेर रहा है। तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के फिंगर स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि आखिर में रिस्ट स्पिन पर फिंगर स्पिन भारी ही है। भज्जी का साफ मानना है कि आखिर में फिंगर स्पिनर अपनी लाइमलाइट को हासिल कर ही लेंगे।

फिंगर स्पिनरों का आ जाएगा फिर से समय
हरभजन सिंह ने एक कार्यक्रम में स्पिन गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा कि
“मुझे लगता है कि बहुत से खिलाड़ी फिंगर स्पिन के इस्तेमाल के कारण ही रिस्ट स्पिनर बाद में सफल हुए हैं। लेकिन मुझे लगता है कि ये तो सिर्फ एक चरण है और बल्लेबाजों के कलाई स्पिनरों को अच्छी तरह से पढ़ना शुरू करने के बाद, फिंगर स्पिनरों का समय आ जाएगा।”

स्पिन में फिंगर और रिस्ट स्पिनरों में अगर-अगर गुण
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि
“कलाई स्पिनरों के पास अपने शस्त्रागार में गुगली, फ्लिपर और लेग स्पिन जैसे तीन या चार अलग-अलग डिलीवरी होती है जबकि फिंगर स्पिनरों में केवल एक या दो डिलीवरी होती है। इस प्रारूप में सफल होने के लिए आपको बहुत कुशल होना चाहिए और विकेट लेने की विविधताएं होनी चाहिए, लेकिन साथ ही अगर आप विकेट नहीं ले सकते हैं तो आपको रनों को रोकने की जरूरत है।”

धोनी के आगे गेंदबाजों की आंखों में दिख रहा है डर
वहीं भज्जी ने चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन और धोनी की लय को लेकर कहा कि
“मुझे लगता है कि धोनी ने वास्तव में स्वतंत्र रूप से खेल रहे हैं। जब वो जा रहे हैं तो कोई भी धोनी से बेहतर गेंद को हिट नहीं कर सकता। मैंने नेट्स में देखा है कि उनके सामने गेंदबाजों की आंखों में डर नजर आ रहा है। मैं वास्तव में खुश हूं कि वो अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में हैं।”
रायडू हमारे लिए जीता रहे हैं मैच
साथ ही हरभजन ने रायडू की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि
“रायडू गेंद को वास्तव में अच्छी तरह से मार रहे हैं और हमारे लिए मैच जीता रहे हैं। अगर कोई अच्छा कर रहा है तो इससे फर्क नहीं पड़ता है कि वो कितना पुराना है। वो एक मौके का हकदार हैं।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post क्या अंत की ओर है चहल और कुलदीप का करियर, हरभजन सिंह ने कही रिस्ट स्पिनरों को लेकर ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.