प्ले ऑफ़ का दूसरा मुकबला आज कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स फाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाने के लिए भिड़ेंगी. जो टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी उसका मैच पहले प्ले ऑफ़ में हारने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा.
राजस्थान रॉयल्स की प्ले ऑफ़ में एंट्री अंतिम क्षणों में हुई थी. उसका सफ़र इस आईपीएल सीजन में ज्यादा अच्छा नही रहा है. लेकिन आज राजस्थान के फैन्स चाहेंगे कि वह इस मैच में शानदार जीत दर्ज करे.
मैच से पहले बेन स्टोक्स ने ये कहा

इस आईपीएल सीजन के सबसे मंहगे बिकने वाले प्लेयर बेन स्टोक्स ने इस मैच में राजस्थान के लिए 13 मैच खेले हैं, लेकिन किसी वजह से उन्हें टीम को छोड़ कर जाना पड़ा. अब उन्होंने अपनी टीम को प्ले ऑफ़ मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
स्टोक्स ने इन्स्टाग्राम पर राजस्थान रॉयल्स की एक फोटो पोस्ट की. साथ ही उन्होंने लिखा ”शानदार खिलाड़ियों के समूह को आज के मैच के लिए गुड लक.”

ऐसे राजस्थान रॉयल्स को प्ले ऑफ़ में मिला मौका
राजस्थान रॉयल्स के पास 14 अंक हैं. लेकिन उसका नेट रन रेट माइनस में है. जबकि मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट प्लस में है. ऐसे में अगर मुंबई अपना अंतिम मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जीत जाती तो राजस्थान प्ले ऑफ़ से बाहर हो जाती, लेकिन मुंबई इस मैच में 11 रनों से मैच गंवा बैठी थी, जिससे प्ले ऑफ़ के दरवाजे राजस्थान रॉयल्स के लिए खुल गए थे. अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर राजस्थान की टिकट पक्की कर दी थी.
अब राजस्थान के पास अच्छा मौका है. वह इस मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल की ओर कदम बढ़ा सकती है. बहराल आज का मुकाबला इडेन गार्डन्स में शानदार होने वाला है.
The post स्वदेश लौटकर भी आईपीएल को भूल नहीं पा रहे है बेन स्टोक्स अब एलीमिनेटर से पहले कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.