Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के बीच आई बुरी खबर, टीम इंडिया के इस स्टार गेंदबाज के माता-पिता हुए सड़क हादसे के शिकार

एक तरफ जहां आईपीएल का फीवर हर किसी के सर चढ़कर बोल रहा है तो वहीं इसी बीच एक बुरी खबर आ गई है. जी हा टीम इण्डिया के दिग्गज गेदंबाज शार्दुल ठाकुर के पता-पिता का रोड एक्सीडेंट हो गया है और उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. दरअसल शार्दुल के पिता नरेंद्र ठाकुर अपनी वाइफ के साथ बाइक से एक शादी से घर लौट रहे थे उसी वक्त रोड पर उनकी बाइक अचानक फिसल गई और वह चोटिल हो गए.

जल्दबाजी में उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालांकि अभी उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है और लीलावती अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.

Indian cricketer Shardul Thakur’s parents injured in bike accident in Palghar

दरअसल नरेंद्र ठाकुर अल्याली के पलघर में एक शादी समारोह में शम्म्लित होकर लौट रहे थे. इस दौरान वह जिस रास्ते से आ रहे थे वहां कंस्ट्रक्शन चल रहा था और इस वजह से उनकी बाइक फिसल गई और दोनों जमीन में गिर पड़े. जिस वजह से शार्दुल ठाकुर के पिता और माता को गंभीर चोट लग गई और आनन-फानन में लोगों ने नाजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पलघर के धवाले चैरिटेबल अस्पताल में ले जाया गया जिसके बाद वहां के डॉक्टर्स ने उनको मुंबई के लीलावती अस्पताल में रेफर कर दिया.

Indian cricketer Shardul Thakur’s parents injured in bike accident in Palghar

 

लीलावती में जाने के बाद खबर आई की उनके सर में काफी गंभीर चोट लग गई है और उनके सर में ब्लड क्लॉट हो गया है. सीरी स्कैन की जांच में यह पता चला जिसके बाद हर कोई काफी परेशान हैं. तो वहीं उनकी माता जी की तबियर ठीक बताई जा रही है.

शार्दुल ठाकुर चेन्नई की तरफ से आईपीएल में खेल रहे हैं जो खबर मिलते ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं.

The post आईपीएल के बीच आई बुरी खबर, टीम इंडिया के इस स्टार गेंदबाज के माता-पिता हुए सड़क हादसे के शिकार appeared first on SportzWiki Hindi.