दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच इस आईपीएल सीजन का 55 वां मुकबला फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है. मुंबई इंडियन्स के लिए प्ले ऑफ़ में पहुँचने के लिए ये एक अहम मैच है. जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स पहले ही प्ले ऑफ़ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. दिल्ली की शुरुआत ज्यादा अच्छी नही रही. पृथ्वी शॉ जब अच्छी बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे थे, तो उसी समय वह गैर जिम्मेदाराना तरीके से रन आउट होकर पवेलियन चले गए.
इसके बाद ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की पारी खेली. पंत का भरपूर साथ निभाते हुए ऑलराउंडर विजय शंकर ने 43 रन बनाए. इन दोनों की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली मुंबई इंडियन्स के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब हो पायी.
ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या की नोकझोंक
इस आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत पंत इस मैच में भी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान पंत एक गेंद पर चूंक गए और बॉल उनके पैड से जाकर टकराई. इस पर एलबीडब्लू के लिए जोरदार अपील हुई. अंपायर ने भी पंत को आउट करार दे दिया.

लेकिन पंत इस से सहमत नही थे. उन्होंने अंपायर के निर्णय को चुनौती देते हुए रिव्यू ले लिया. रिव्यू में दिखाई दिया, कि बॉल लाइन के बाहर पिच हुई. जिसके बाद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का निर्णय पलते हुए पंत को नॉट आउट करार दिया.
इस दौरान जब थर्ड अंपायर रिव्यू देख रहे थे. उस समय मैदान पर खड़े ऋषभ पंत से मुंबई इंडियन्स के हार्दिक पंड्या ने बाहर जाने के लिए कहा. इस पर ऋषभ पंत ने भी हार्दिक पंड्या को को कुछ जवाब दिया. दोनों के बीच हुई यह बहस कई बार हाईलाइट की गयी.
— Rashid Fan (@rashidrealfan) May 20, 2018
The post वीडियो : हार्दिक पंड्या ने भारतीय क्रिकेट को किया शर्मशार, युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत से बीच मैदान पर उलझे appeared first on SportzWiki Hindi.