आज आईपीएल में 41वां मैच खेले जाने वाला है। आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा। आज का मैच दोनों टीमों के लिए काफी जरूरी है। केकेआर की टीम के खाते में अभी तक 10 मैचों में 10 अंक हैं वहीं मुंबई के खाते में 10 मैचों में 8 अंक हैं। केकेआर को क्वालिफाई करने के लिए अपने 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल करने की जरूरत है और मुंबई इंडियंस को अपने 4 में से चारों मैचों में जीतने की जरूरत है।
मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर

आज इस बेहद रोमांचक मैच से पहले कोलकाता के मौसम का हाल जानना भी जरूरी है, क्योंकि आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाने वाला है। आज कोलकाता का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। कोलकाता में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना होगी।
कोलकाता के मौसम का हाल

कोलकाता में आज शाम को मैच के वक्त भी बारिश की संभावना है। टॉस के वक्त भी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में उम्मीद है, कि आज का मैच भी काफी लेट शुरू हो सकता है। लिहाजा आज पूरे मैच के दौरान बारिश बाधा जरूर बनेगी।

ऐसे में कोलकाता के पिच पर आज दोनों टीम तेज बल्लेबाजी करना चाहेंगे। जो भी कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेंगे वो शुरुआत से ही तेज खेलेंगे ताकि अगर बारिश की वजह से मैच छोटा होता है, तो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को बड़ा स्कोर मिले।
मुंबई के पक्ष में आंकड़े
लिहाजा आज के इस बेहद महत्वपूर्ण और मजेदार मुकाबले में रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक की टीम के बीच होने वाले मैच में काफी मजा आने वाले हैं। आंकड़ों को हिसाब से तो मुंबई इंडियंस केकेआर से काफी आगे हैं। लेकिन आईपीएल में आंकड़े काम नहीं आते तो लिहाजा दर्शकों को मैच देखने में काफी मजा आने वाला है।
दोनों ही टीमें नहीं चाहेगी मैच बारिश के चलते हो रद्द
आपकों बता दे, कि मैच बारिश के चलते रद्द होता है, दोनों ही टीमें इसे खुश नहीं होगी, क्योंकि दोनों ही टीमों को पॉइंट्स की जरुरत है, इसलिए दोनों ही टीमें मैच जीत पूरे 2 अंक अर्जित करना चाहेगी. बारिश से दोनों ही टीमों को नुकसान हो सकता है.
The post मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच बारिश से रद्द हो सकता है मुकाबला, जाने रद्द होने पर किस टीम को होगा फायदा appeared first on SportzWiki Hindi.