Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से बाहर हो सकता हैं यह दिग्गज खिलाड़ी

आईपीएल के खत्म होने के बाद ही टीम इंडिया को करारा झटका लग सकता है। दरअसल भारत के टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को अंगूठे की चोट के कारण 14 जून से बैंगलोर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए झटका लग सकता है।

25 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए साहा को अपने दाहिने अंगूठे को चोट लग गयी थी।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “चोट प्रबंधन के भविष्य के पाठ्यक्रम को निर्धारित करने के लिए, रिद्धिमान साहा को अब एक विशेषज्ञ की निगरानी में रखा जाएगा और बीसीसीआई मेडिकल टीम अपनी सेवायें जारी रखेगी।”

अगर साहा पूर्ण फिटनेस हासिल करने में असमर्थ रहेंगे, तो पार्थिव पटेल या दिनेश कार्तिक अफगानिस्तान के खिलाफ उद्घाटन टेस्ट में इनकी जगह ले सकते है।

रिद्धिमान साहा जो महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही भारतीय टीम में मुख्य विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे है और अच्छी कीपिंग के लिए जाने जाते है। हाल ही में ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते आ रहे थे और कई मैचों में मौका दिया गया था जहां मिला जुला प्रदर्शन देखने को मिला है।

वहीं अगर हम इनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर पर एक नजर डालें तो इन्होंने अभी तक 32 टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए खेले है जिसमें 30.63 की बल्लेबाजी औसत से कुल 1164 रन बनाये है और इसमें इनके 3 शतक शामिल है और 117 बेस्ट स्कोर है। जबकि 9 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में भी मौका मिला है जिसमें सिर्फ 41 रन बनाये है। विकेटकीपिंग के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इन 32 टेस्ट मैचों में 10 स्टंप और 75 कैच पकड़े है।

इस प्रकार अब देखा जायेगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक मैच में रिद्धिमान साहा खेल पाते है कि नहीं जल्द ही पता चल जाएगा।

The post भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से बाहर हो सकता हैं यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.