Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद क्रिकेटरों का व्यवहार सुधारने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड करने वाला है ये बड़ा काम

मेलबर्न: बॉल टेम्परिंग मामले में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के शर्मसार होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित आचार संहिता बनाने और क्रिकेट जगत के प्रशासनिक सुधारों पर विचार के लिए एक समिति के गठन का फैसला किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर टिम पेन, पैट कमिंस और जॉर्ज बैली इस पैनल का हिस्सा होंगे। इसके अलावा पूर्व खिलाड़ियों में शेन वाटसन, महिला क्रिकेटर रेकैल हेंस और पुरुष टीम के कोच (जब उनकी नियुक्ति होगी) भी इसमें शामिल होंगे।