Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल फाइनल में कप्तान एमएस धोनी ने बनाया ये शानदार करिश्माई रिकॉर्ड

खेल डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल फाइनल मुकाबले में जीत के साथ ही एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किया फाइनल मुकाबले में विकेटकीपिंग करते हुए कप्तान एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा स्टंपिंग के रिकॉर्ड अपने नाम किया।

महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक खेले गए गए 175 मैचों में सबसे ज्यादा 33 बार स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी बनाया है और उनके बाद कोलकाता के विकेटकीपर रोबिन उथप्पा का नाम आता है जिन्होंने 165 मैचों में 32 बार स्टंपिंग किया है। उथप्पा के बाद दिनेश कार्तिक जिन्होंने 168 मैचों में 30 बार स्टंपिंग करके विकेट लिए है।

175-आईपीएल करियर मैचों में धोनी ने 40.16 के औसत से 4016 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 20 अर्धशतक भी शामिल हैं।" मैचों की शुरुआत में धोनी ने कहा था कि इस साल हम ऐसा करने में सक्षम हैं। हमें मध्य में चोट की चिंता है, लेकिन सभी खिलाड़ियों को चयन के लिए उपलब्ध होना अच्छा है।"