Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पत्नी संग रोमांटिक हो रहे थे रोहित, चहल ने किया रोचक कमेंट, हंसे बिना नहीं रह पाएंगे आप

जालन्धर
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर यजुवेंद्र चहल एक बार फिर से अपने कमेंट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार यह कमेंट क्रिस गेल नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की उस फोटो पर किया गया है जिसपर वह पत्नी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। दरअसल रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका सजदेह के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें दोनों के चेहरे पर चश्मा लगा है।

रोहित रितिका के चश्मे में अपनी तस्वीर देखकर लिखते हैं- मैं इन आंखों में अपने आज और कल को देखता हूं। रोहित के इस फोटो को चंद ही घंटों में लाखों लोगों ने लाइक किया है। वहीं, दूसरी तरफ अलग ही मूड लेकर चल रहे चहल ने इस पर रोचक कमेंट किया। उन्होंने लिखा- ‘आंखें नहीं भईया चश्मा’।