Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और ऋषभ पंत के बीच मैच के दौरान हुई थी ये बात सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमों के बीच आईपीएल 2018 का 45 वां मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम पर खेला गया जिसमें आरसीबी की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 5 विकेट से होम टीम दिल्ली को हरा दिया है।

इस मैच में दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा रन बनाए तो आरसीबी की ओर से कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने सर्वाधिक रन बनाये और मुकाबला जीत लिया।

कल खेले गए मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स के सबसे प्रतिभाशाली और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जमकर बल्लेबाजी की और 61 रन बनाये और इस सीजन का यह चौथा अर्धशतक था। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने भी कल ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाये और आउट हो गए।

मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपिंग कर रहे ऋषभ पंत के बीच कुछ मजाकिया अंदाज में बातें करते हुए एक वीडियो आईपीएल के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर अपलोड किया गया है जिसे देख आपको भी बेहद हंसी आयेगी।

दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो में दोनों (विराट कोहली और ऋषभ पंत) बिलकुल मजाक करते हुए देखे जा रहे है हंस रहे है जिसके ऊपर ट्वीटर पर इनके फैंस ने काफी मजेदार कमेन्ट किये है। लोगों ने इस वीडियो को लेकर बड़ी फनी बातें भी बना दी है जिसे आप देख सकते है।

एक फैंस ने कमेन्ट करते हुए लिखा…

– विराट – बाहर निकल के मारू ?
– ऋषभ पंत – स्टंप कर दूंगा।
– विराट – तू क्या अपने आपको धोनी समझ रहा है ?
– ऋषभ पंत – हाँ।
– विराट – अब तू आकर दिखा टीम इंडिया में।
– ऋषभ पंत – अरे ! भैया सॉरी मैं सिर्फ मजाक कर रहा था।

इन सबके अलावा इस ट्वीट पर काफी लोगों ने कमेन्ट किये है और खूब मजा लिया है। ऋषभ पंत जो इस सीजन में अब तक 582 रन बनाकर अव्वल पर बने हुए है।

ट्वीटर पर कुछ मजेदार कमेंट

The post विराट कोहली और ऋषभ पंत के बीच मैच के दौरान हुई थी ये बात सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.