भारतीय टीम के स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार अपनी दोनों तरफ स्विंग कराने की कला से दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों को घुटने टेकने में मजबूर कर चुके है, लेकिन यह आईपीएल स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार के लिए उतना खास नहीं रहा है.
इस आईपीएल ले पाये मात्र 9 विकेट

आपकों बता दें, स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार के लिए यह आईपीएल उतना खास नहीं रहा है. उन्होंने इस आईपीएल में कुल 12 मैच अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले, लेकिन वह इन 12 मैचों में 39.33 की औसत से 9 विकेट ही अपने नाम कर पाये थे. वह अपने नाम के मुताबिक इस आईपीएल में प्रदर्शन नहीं कर पाये. उनकी गेंदों में पहली जैसी स्विंग भी नहीं देखने को मिल रही थी.
दीपक चहर ने अपनी स्विंग गेंदों से किया प्रभावित

वही इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले दीपक चहर ने अपनी स्विंग गेंदों से सभी को प्रभावित किया. दीपक चहर ने इस आईपीएल में दोनों तरफ गेंदों को स्विंग कराया और चेन्नई सुपर किंग्स की खिताबी जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई.
दीपक चहर ने इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 12 मैच खेले. जिसमे उन्होंने 7.28 की शानदार इकॉनामी रेट व 27.80 के औसत से 10 विकेट लिए है.
आने वाले समय में हो सकते भुवनेश्वर के अच्छे विकल्प

इस बात में कोई संदेह नहीं है, कि भुवनेश्वर कुमार आने वाले समय में दीपक चहर के अच्छे विकल्प साबित हो सकते है. दीपक चहर ने इस आईपीएल में दोनों तरफ गेंदों को स्विंग करके यह बता दिया है, कि वह भविष्य में भुवनेश्वर कुमार की जगह लेने की काबिलियत रखते है.
दीपक चहर अगर घरेलू क्रिकेट में भी अपना यह फॉर्म जारी रखते है, तो निश्चित ही उन्हें भारतीय टीम में भी खेलने का मौका मिल सकता है.
दीपक चहर के आईपीएल 2018 में किये गये शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की नजरें निश्चित तौर पर उनके उनके ऊपर रहेगी.
The post भारत को मिला स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार का विकल्प, भुवी की जगह लेने को पूरी तरह तैयार है ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.