Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली के खिलाफ मैच में दिखी फैन्स के बीच धोनी को लेकर दीवानगी, फैन्स ने खास तरीके से किया वेलकम

आईपीएल 2018 के 52वें मैच में शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रनों से मात दे दी. दिल्ली के 163 रनों के टारगेट के जवाब में चेन्नई की मजबूत बैटिंग लाइन-अप दिल्ली की बॉलिंग के आगे टिक नहीं सकी और 6 विकेट खोकर सिर्फ 128 रन बना पाई.

दिल्‍ली ने रिषभ पंत के 38, विजय शंकर के नाबाद 36 और हर्शल पटेल के नाबाद 36 रन के सहारे 20 ओवर में 162/5 का स्‍कोर बनाया है. चेन्‍नई को मैच जीतने के लिये 163 रन का टारगेट मिला है. .चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है.चेन्‍नई ने टीम में एक बदलाव किया है. डेविड विली की जगह लुंगी एन्ग्डिी को टीम में शामिल किया गया है. दिल्‍ली में ग्‍लेन मैक्‍सवेल और आवेश खान की एंट्री हुई है. जबकि जूनियर डाला और जेसन रॉय को टीम से बाहर किया गया है.

यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला गया. अब स्वभाविक है कि जब दिल्ली के साथ किसी टीम का मैच होगा वो भी दिल्ली के ग्राउंड में तो दर्शक किसे चीयर करेंगे. अगर आप भी सोच रहे ‘होम टीम दिल्ली’ को तो आप भी गलत है.

कल के मैच में दिल्ली के फैन्स अपनी टीम को चीयर करने के बजाय चेन्नई के कप्तान धोनी को चीयर करते दिखे. दूसरी पारी में धोनी बल्लेबाजी करने जैसे ही मैदान पर आये. सिर्फ एक ही आवाज़ सुनाई पड़ रही थी वो थी धोनी, धोनी, धोनी…, इसे देख दिल्ली के खिलाड़ी थोड़े नर्वस भी दिखे.

धोनी ने हाथ उठा अभिवादन किया स्वीकार

अचानक स्टेडियम में धोनी-धोनी की आवाज सुनकर सभी खिलाड़ी दर्शको की तरफ देखने लगे, तो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दर्शको को निराश न करते हुए अपना हाथ हवा में लहराते हुए उनका अभिनंदन स्वीकार किया.

हालांकि इस मैच में धोनी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. धोनी ने दिल्ली के खिलाफ 23 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली. उन्हें ट्रेट बोल्ट ने अय्यर के हाथों कैच आउट कराया.

The post दिल्ली के खिलाफ मैच में दिखी फैन्स के बीच धोनी को लेकर दीवानगी, फैन्स ने खास तरीके से किया वेलकम appeared first on SportzWiki Hindi.