
जयपुर ( स्पोर्ट्स डेस्क )। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में आउट होने के बाद भी विराट कोहली अनजान बने रहे।
कोहली के रिएक्शन से लग रहा था कि मानो कुछ हुआ ही ना हो। मैदान में कोहली के इस रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की ।
गुस्साए यूजर्स ने कहा कि आउट होने पर इस तरह व्यवहार अच्छे खिलाड़ी की निशानी नहीं है। यही कारण है कि आज लोग सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी सरीखे खिलाड़ियों की तारीफ करते हैं ।
दरअसल मैच में हुआ यू कि कोहली जब आउट हुए थे, उस वक्त वह एक पल के लिए बिल्कुल अनजान बने रहे थे ।उन्होंने टीम के लिए 26 गेंदों पर 32 रन बनाए थे। हार्दिक पांड्या की गेंद पर कीरॉन पोलार्ड ने उनका कैच लपका था ।


आउट होने पर कैसा था विराट का रिएक्शन? यहां देखें
M31: RCB vs MI – Fall of Wickets https://t.co/rGyiIxhLnM via @ipl— Abhishek Gupta (@kalamkafakeer) May 2, 2018
The post मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चीटर निकले विराट, फैंस ने ऐसे की नाराजगी जाहिर appeared first on समाचार नामा.
