Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाइनल के लिए जंग लड़ेंगे कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 का दूसरा क्वालिफायर्स मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पहले क्वालिफायर्स हारकर आई सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। जहां एक ओर अपने घरेलू मैदान इडन गार्डन पर एलिमिनेटर मुकाबले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद जहां दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के हौसले बुलंद हैं। तो वहीं दूसरी ओर पहले क्वालिफायर्स मुकाबले में चेन्नई के हाथों मिली हार के बाद केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइसर्ज हैदराबाद की के खेमें में थोड़ी निराशा जरुर छाई हुई होगी।

पाकिस्तान की तरफ से लगातार की जा रही गोलीबारी के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिए ये निर्देश

लेकिन हैदराबाद को पिछले मैच में की गई अपनी गलतियों और हार को भुलाते हुए इस महत्वपूर्ण मैच को जीतने के इरादे के साथ मैदान में उतरना होगा और अगर उसे फाइनल में पहुंचना है तो अपने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।उल्लेखनीय है कि आईपीएल सीजन 11 के ग्रुप चरण में केन विलियम्सन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए प्ले ऑफ में सबसे पहले अपनी जगह बनाई थी और वह आखरी तक शीर्ष पर ही रही थी।

मंत्री, सांसद, विधायक एवं सरकारी कर्मचारी को नहीं मिलेगा ऋण माफी का लाभ

ग्रुप चरण में अंकतालिका पर टॉप पर रहने के बाद भी टीम ने अपने लास्ट मैचों में प्रदर्शन में कमी आई थी जिसके कारण उन्हे चेन्नई से हारना पड़ा था। हालांकि इस लो स्कोर मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने अपनी ताकत दिखाते हुए चेन्नई के खेमें में एक बार तो उदासी ला दी थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हे हार का सामना करना पड़ा था।

घर में नाबालिग लडक़ी को अकेली पाकर व्यक्ति ने ही उसके साथ किया ये छिनौना काम...

वहीं बात करें दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाईट राइडर्स की तो इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा लेकिन इसके बाद भी अपनी सफल कप्तानी के कारण दिनेश अपनी टीम को प्ले ऑफ में पहुंचा सके। वहीं दिनेश कार्तिक की सफल कप्तानी की बदौलत ही उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में अपनी जगह बनाई है।केकेआर को अपने भाग्यशाली मैदान पर ही दूसरा क्वालिफायर गुरूवार को हैदराबाद से खेलना है और वह उम्मीद कर रही है कि फिर से घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर फाइनल में प्रवेश करे।