Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने रद्द किया बांग्लादेश का ऑस्ट्रेलिया दौरा, वजह सुनकर आपको भी हो सकती है हैरानी

इस साल अगस्त और सितम्बर में होने वाला बांग्लादेश का ऑस्ट्रेलियाई दौरा रद्द कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वित्तीय समस्याओं का हवाला देते हुए यह फैसला सुनाया है।

आईसीसी के ‘फ्यूचर टूर प्रोग्राम’ के तहत बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलने वाला था। बता दें कि बांग्लादेश ने 2003 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में कोई द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं खेली है।

एक कारण यह भी माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई चैनलों ने इस सीरीज़ का प्रसारण करने से मना कर दिया था। क्यूंकि सितम्बर के महीने में ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग का आयोजन किया जाता है। चैनल नहीं चाहते कि क्रिकेट और फुटबॉल की भिडंत हो। क्यूंकि इस सीरीज़ के कारण हमारी रेटिंग्स पर असर पड़ सकता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से संपर्क कर कहा कि, बिज़नेस की द्रष्टि से यह सीरीज के लिए सही समय नहीं है। 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद इस सीरीज के होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालाँकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ़ ‘निजामुद्दीन चौधरी’ ने कहा कि, हमने उन्हें कुछ सुझाव दिए हैं, अब उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

सीए चीफ जेम्स सुदरलैंड ने साफ़ किया कि असली समस्या सीरीज़ के समय को लेकर है। उन्होंने आगे कहा कि यह पूरी तरह मेज़बान देश पर निर्भर करता है कि कब और किन परिस्थितियों में वह किसी सीरीज़ की मेज़बानी करना चाहता है।

सच्चाई से वाकिफ़ कराते हुए जेम्स ने कहा, कि उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद मैदानों में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस समय ऑस्ट्रेलिया में फुटबॉल का उदय हो रहा है, ख़ासकर NRL और AFL की सफलता के कारण कोई और विकल्प खुला नहीं रह जाता।

 

दौरे को रद्द करने का एक कारण यह भी है कि फुटबॉल लीग मैचों के लिए, सात अलग-अलग चैनलों के साथ हुई 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की डील। यह दौरा पूर्णतः बिज़नेस की द्रष्टि से हमारे लिए एक घाटे का सौदा साबित हो सकती थी।

The post ऑस्ट्रेलिया ने रद्द किया बांग्लादेश का ऑस्ट्रेलिया दौरा, वजह सुनकर आपको भी हो सकती है हैरानी appeared first on SportzWiki Hindi.