Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वजह आई सामने इस कारण से बीच आईपीएल में ही राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ चल दिए शेन वॉर्न

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दो महीनें पहले हुएबॉल टेंपरिंग के विवाद को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर से क्रिकेट की गलियारों में आने की तैयारी कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के द्वारा बॉल टेंपरिंग की घटना के बाद कई बदलावों के साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने इस समर सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

शेन वार्न ने फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ कमेन्ट्री का किया करार

अपने नए ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर फॉक्स स्पोर्ट्स ने अब नए सिरे से अपने साथ कमेंटेटरों को जोड़ना शुरू कर दिया है। फॉक्स स्पोर्ट्स ने गुरूवार को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को अपने टीम में कमेंटेटर के तौर पर शामिल किया है। महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने अगले 6 साल तक के लिए फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ कमेंटेटर के तौर पर करार किया है।

2018-19 सत्र में ऑस्ट्रेलिया का घरेलु क्रिकेट है पैक

इसको लेकर खुद शेन वार्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि वो अगले 6 साल के लिए फॉक्स स्पोर्ट्स में कमेंटेटर के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। ऑस्ट्रेलिया के इस घरेलु सीजन में बहुत बड़े लेवल पर क्रिकेट होने जा रही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साल 2018-19 का सीजन बहुत ही ज्यादा व्यस्त हैं ऐसे में फॉक्स स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

ये कमेंटेटर भी देंगे शेन वार्न का साथ

इसी को लेकर फॉक्स स्पोर्ट्स ने अपने साथ कमेन्ट्री टीम में शेन वार्न से पहले उनके टीम साथी एडम गिलक्रिस्ट, मार्क वॉ, एलन बोर्डर, ब्रैंडन जूलियन, माइक हसी के साथ ही मेल जोंस, ईशा गुहा और माइकल वॉन को भी शामिल किया है।

फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ करार करने पर खुश हैं शेन वार्न

कमेन्ट्री के लिए हस्ताक्षर करने के बाद दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न ने फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ ही बातचीत करते हुए कहा कि

“ये महत्वपूर्ण है कि हम ऑस्ट्रेलियाई लोगों को फिर से प्यार करें और भरोसा करें। फॉक्स की टीम ने हमें एकसाथ रखा है वो शानदार है। जहां ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फिलहाल है, वहां मुझे लगता है कि प्रशंसकों के लिए ये महत्वपूर्ण है कि वो इसे कैसे लेते है।”

इससे पहले नाइन नेटवर्क के साथ जुड़े थे शेन वार्न

आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ब्रॉडकास्टिंग का जिम्मा इससे पहले नाइन नेटवर्क के पास था, लेकिन हाल ही में फॉक्स स्पोर्ट्स ने ब्रॉडकास्टिंग के लिए हुई नीलामी को जीता। शेन वार्न ने नाइन नेटवर्क के साथ पिछले कुछ सालों से लगातार कमेंन्ट्री के तौर पर काम किया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वजह आई सामने इस कारण से बीच आईपीएल में ही राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ चल दिए शेन वॉर्न appeared first on SportzWiki Hindi.