Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं वो विस्फोटक बल्लेबाज जिन्होंने इस सीजन में लगाया सबसे तेज अर्धशतक, दूसरे नंबर पर ये 

स्पोर्ट्स डेस्क: किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज केएल राहुल ने इस सीजन में 8 अप्रेल को दिल्ली डेयरडेविल्स के विरूद्ध हुए मुकाबले में मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। राहुल ने इस पारी में 4 छक्के व 6 चौके लगाए थे।

Post Image
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने 9 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में केकेआर के विरूद्ध मैच में 17 गेंदों में अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। किशन ने इस मैच में 62 रनों की आतिशी पारी खेली।

Post Image

केकेआर के आॅलराउंडर खिलाड़ी सुनिल नरेन ने 8 अप्रेल को अपने घरेलू मैदान में रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के विरूद्ध 17 गेंदों में अर्धशतक लगाने में सफल रहे है। सुनिल नरेन ने इस मैच में 5 छक्के व 4 चौके जड़े थे।

Post Image

राजस्थान रॉयल्स के आक्रामक बल्लेबाज जोस बटलर ने 2 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स के विरूद्ध एक मैच में इस सीजन में मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया। बटलर ने इस पारी में 67 रन बनाने में सफलता हासिल की।



Herald