Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानें क्यों हार्दिक का कैच पकड़ने के बाद कोहली हुए ग़ुस्सा और क्यों छूटी अनुष्का की हंसी

नयी दिल्ली: चार दिन पहले कोलकता नाइट राइडर्स से हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अपने फ़ील्डर्स और गेंदबाज़ों की जमकर क्लास ली थी. उन्होंने कहा था कि ख़राब फ़ील्डिंग और ख़राब बॉलिंग के बाद हम जीत के हक़दार थे ही नहीं. इस फ़टकार के बाद टीम के रवैया में जबरदस्त बदलाव आया और मंगलवार को उसने अच्छी बॉलिंग और अच्छी फ़ील्डिंग कर छोटे से टोटल को डिफ़ेंड किया और मुंबई इंडियंस को हराकर न सिर्फ उसे प्लेऑफ़ की दौड़ से लगभग बाहर कर दिया बल्कि ख़ुद की उम्मीदें ज़िंदा रखीं.