Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहरुख खान है आईपीएल के सबसे शांत ओवर नहीं हो रहा यकीन तो पढ़ ले किंग खान का ये संदेश

आईपीएल के अब सिर्फ दो मुकाबले बचे हैं. 56 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का अगले 4 दिनों में अंत हो जाएगा. साथ ही भारत को आईपीएल 2018 के सीजन की ट्राफी का असली हकदार भी मिल जाएगा. इसी के साथ ही कल के एलीमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स से प्ले ऑफ 2 में अपनी जगह बना ली है. अब इस जंग में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम बची हैं.

कोलकाता ने दर्ज की जीत 

आईपीएल 2018 के अहम एलीमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को ईडेन गार्डंस मैदान पर 25 रन से हराया और शानदार जीत दर्ज की. इसके साथ ही कोलकाता ने दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली है, जहां वे फाइनल में जगह बनाने के लिए हैदराबाद से भिड़ेंगे. जबकि राजस्थान रॉयल्स का टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो गया.

शाहरुख़ ने दी टीम को बधाई 

इस मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान तो स्टेडियम में मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने खास अंदाज में टीम को बधाई दी. शाहरुख खान ने बुधवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स की शानदार जीत के बाद बधाई संदेश ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, “कोलकाता नाईट राइडर्स के शानदार खिलाड़ियों से बात नहीं कर पाने का अफसोस है…शूट के लिए तैयार हो रहा था. इसलिए शॉवर के बीच में अपना प्यार भेज रहा हूं. WOW कोलकाता नाईट राइडर्स, तुम पर गर्व है.”

शाहरुख़ हैं सबसे शांत ओनर 

इसी के साथ ही हम आपकी बता दें कि शाहरुख खान आईपीएल के सबसे शांत ओनर्स में से एक हैं. किसी भी मैच के दौरान उन्हें अपनी टीम पर भड़कते नहीं देखा गया है. उनके इन सभी ट्वीट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने शांत स्वाभाव के ओनर हैं. साथ ही हमेशा अपनी टीम का साथ देने के लिए तत्पर रहते हैं.

Kolkata see u at Eden. Let today’s cheer be the loudest for @kkriders.

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on May 9, 2018 at 1:16am PDT

The post शाहरुख खान है आईपीएल के सबसे शांत ओवर नहीं हो रहा यकीन तो पढ़ ले किंग खान का ये संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.