स्पोर्ट्स डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का दिया हुआ चैलेंज स्वीकार कर लिया है। लेकिन आप सोच रहे हैं की विराट ने मोदी को क्या चैलेंज दिया था। आज हम आपको इस चैलेंज के बार में बताने जा रहे हैं।
मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल मीडिया पर लोगों से फिट रहने का संदेश लोगों को दिया था। राठौड़ ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से काम के दौरान पुशअप लगाते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। राठौड़ ने भारती खिलाड़ी विराट कोहली साइना नेहवाल और और बॉलीवुड अभिनेताऋतिक रोशन को चैलेंज देते हुए कहा की वह अपना फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करें।
इसके बाद भारतीय कप्तान कोहली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को को फिटनेस चैलेंज दिया था। पीएम मोदी ने कोहली के चैलेंज को स्वीकार करते हुए ट्विटर पर लिखा चैलेंज स्वीकार और मैं जल्द ही अपने फिटनेस चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा।
Herald