Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: जब राशिद खान बने शाहरुख, कहा “कुछ-कुछ होता है अंजली…..” वीडियो वायरल

आईपीएल 2018 का सीसो काफी शानदार साबित हुआ है. इसके हर मैच में कुछ अलग रोमांच देखने को मिला है. सभी खिलाड़ी इस दौरान खुलकर मस्ती करते नजर आए. इसी के साथ ही आज इस टूर्नामेंट का अंत हो जाएगा. इसका अंतिम मुकाबला आज वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.

आपको बता दे कि सनराइजर्स हैदराबाद हाल ही में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर राउंड खेल कर फाइनल की जंग में पहुंची है. मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को 13 रनों से मात दी. इस मैच को जीताने में सबसे बड़ा योगदान राशिद खान का रहा. जिनकी हर तरफ जमकर तारीफ हुई.

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने किया था ट्वीट 

भारत में सोशल मीडिया पर राशिद खान को भारत की नागरिकता देने की मांग के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया कि, “राशिद खान हमारा हीरो है और हम उसे किसी को नहीं देंगे.”

आज आईपीएल के फाइनल मुकाबले में हैदराबाद की टीम और फैन्स राशिद से एक बार फिर से पिछले प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है.

राशिद खान हैं एक अच्छे कॉमेडियन 

राशिद खान अपने हर मैच में काफी आक्रामक अंदाज में नजर आते हैं. असल जिंदगी में वह बेहद खुशमिजाज और जिंदादिल शख्स हैं. राशिद खान की एक खूबी के बारे में हाल ही में युसूफ पठान ने बताया है.

राशिद खान एक अच्छे कॉमेडियन हैं. हालही में युसूफ पठान, राशिद खान और मोहम्मद नबी जियो दनदनादन शो में पहुंचे थे. हैदराबाद के ये तीनों खिलाड़ी इस शो में काफी हंसी-मजाक करते नजर आए. युसूफ पठान ने इस हंसी-मजाक का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है.

शाहरुख़ के अंदाज में राशिद ने बोला डायलॉग 

इस वीडियो में राशिद खान शाहरुख खान के अंदाज में उन्हीं की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का डायलॉग कुछ कुछ होता है अंजली तुम नहीं समझोगी कहते नजर आए.

इस दौरान सबसे मजेदार बात यह रही कि लड़की बने अली असगर ने राशिद से कहा- राशिद बाबू इन हाथों से ये बॉल स्विंग करा सकते हो? तो इस पर राशिद खान ने बड़े मजाकियाँ अंदाज में कहा- बॉल स्विंग होती है फुटबॉल नहीं. 

राशिद खान के इस वन लाइनर को सुनकर सभी लोग हंस पड़े. युसूफ पठान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- यह लड़का बहुत ही ज्यादा फनी है.

 

The post वीडियो: जब राशिद खान बने शाहरुख, कहा “कुछ-कुछ होता है अंजली…..” वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.