Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार मैन ऑफ द मैच बनने पर काफी खुश हुए लुंगी एंगीडी, इस भारतीय गेंदबाज के हुए फैन

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल टूर्नामेंट के 56वें मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर प्लेआॅफ से बाहर निकाला. इस मैच में चेन्नई ने पंजाब को 5 विकेट हराया. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए. शुरू में 100 रन के अंदर 5 विकेट गंवाने के बाद पंजाब की हालत बेहद खराब थी, लेकिन करूण नायर ने 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 26 गेंदों पर 54 रन बनाकर पारी को 150 रनों के पार पहुंचा दिया.

चेन्नई ने दर्ज की जीत

पंजाब को प्लेआॅफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को 100 रनों के अंदर आॅलआउट करना था, लेकिन चेन्नई ने 19.1 ओवरों में 5 विकेट गंवा कर 159 रन बनाए.  रैना ने नाबाद 61 रन और दीपक चाहर ने 39 रन बनाकर पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की बदौलत 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली.

पंजाब की टीम थी काफी मजबूत 

इस बार पंजाब टीम का काफी मजबूत थी. टीम में केएल राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एंड्रयू टाय, आरोन फिंच जैसे खिलाड़ी थे. लेकिन आधी लीग के बाद हुए मैच गंवाने के कारण पंजाब प्लेआॅफ में प्रवेश करने से चूक गई. इसी के साथ ही कल  के मैच में चेन्नई के गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी शानदार था.

एनगिडी ने नाम किये 4 विकेट 

इसमें सबसे पहले नाम लुंगी एनगिडी का आता है. एनगिड ने पंजाब की पारी के दूसरे ओवर में क्रिस गेल को आउट किया, जो चेन्नई के लिए सबसे बड़ी सफलता थी. फिर उन्होंने केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन और एंड्रयू टाय को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इस तरह उन्होंने चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट चटकाए. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एनिगिडी को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

एनगिडी का इंटरव्यू……

मैच के बाद ही चेन्नई के खिलाड़ी फाफ डूप्लेसिस ने लुंगी एनगिडी का इंटरव्यू लिया. एनगिडी का यह आईपीएल में पहला सीजन है. उन्हें पहली बार मैन ऑफ़ द मैच का खिताब मिला है. इस बारे में डू प्लेसिस के पूछने पर एनगिडी ने कहा,

“मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने जिस तरह से आज प्रदर्शन किया उसके लिए मैन ऑफ़ द मैच का खिताब जीत कर बहुत खुश हूँ. साथ ही 10 रन देकर 4 विकेट लेंना काफी अच्छा था. आगे भी मैं ऐसा ही करना चाहता हूँ.”

पहले आईपीएल में खेलने के बारे में बोला कि,

“यह काफी उत्साहजनक है. मेरी फैमिली के मुसीबत में होने के बाद भी मैं यहाँ आया. यहाँ का वातावरण मेरे लिए काफी अच्छा है. फैन्स के प्यार और सपोर्ट को मैंने बहुत एन्जॉय किया. मेरा अनुभव काफी शानदार रहा. मैंने चहर को गेंदबाजी करते हुए देखा है. वह गेंद को गति से बाउंस करा कर विकेट की ओर फेंकते है. मैंने भी वही कोशिश की.”

प्ले ऑफ में पहुंचने की बात पर कहा,

मैं प्ले ऑफ में आने वाले चैलेंज के लिए तैयार हूँ. और इसी के साथ मैं आने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूँ.”

The post पहली बार मैन ऑफ द मैच बनने पर काफी खुश हुए लुंगी एंगीडी, इस भारतीय गेंदबाज के हुए फैन appeared first on SportzWiki Hindi.