Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के साथ होने वाले क्रिकेट सीरीज को किया रद्द, ये है वजह

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल अगस्त सितंबर में बांग्लादेश के साथ होने वाले दो टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले को निरस्त कर दिया। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीएए ने इस टूर की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि ये घाटे का सौदा है इस लिए हम बांग्लादेश की मेहमान नवाजी करने से मन करते है।

AUSTRALIA

ईएसपीएनक्रिकइंफो को खबर के मुताबिक सीए ने साफ कर दिया है कि यह सीरीज उसके लिए मुनाफे का सौदा नहीं नहीं है इससे घटा ही होगा लिहाजा वह इस सीरीज को रद्द कर रहे हैं।

आपको बात दे कि जिस वक़्त ये सीरीज खेली जानी थी उसी वक़्त ऑस्ट्रेलिया में फूटबाल टूर्नामेंट भी खेला जाना है। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया के फ्री टू एयर ब्रॉडकास्टर ने क्रिकेट सीरीज के ब्रॉडकास्टिंग को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसी वजह से ये क्रिकेट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए घाटे का सौदा है।

टेस्ट खेलने वाली बड़ी टीमों में बांग्लादेश को लेकर ऐसी ही उदासीनता रहती है। 2010 के बाद बांग्लादेश ने इंग्लैंड का दौरा नहीं किया है। साल 2007 के बाद साउथ अफ्रीका ने 2017 में बांग्लादेश की मेहमान नवाजी की थी। भारत ने महज एक टेस्ट के लिए ही 2017 में बांग्लादेश की मेजबानी की है।

The post ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के साथ होने वाले क्रिकेट सीरीज को किया रद्द, ये है वजह appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.