Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलिस हेडक्वार्टर के सामने रविद्र जडेजा की पत्नी के साथ पुलिस वाले ने की बदसलूकी वीडियो वायरल

चेन्नई के स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जाडेजा की पत्नी से मारपीट की एक घटना सामने आई है. गुजरात के जामनगर में जडेजा की पत्नी रीवा की कार की टक्कर पुलिसवाले के बाइक से हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर पुलिसवाले ने जडेजा की पत्नी से सरेआम मारपीट की. जिसके बाद कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है.

पुलिस हेडक्वार्टर के पास हुई थी पूरी घटना

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आई है. जिसमें सड़क के किनारे आरोपी कांस्टेबल और जडेजा की पत्नी रीवा में विवाद हो रहा है. आरोपी कांस्टेबल का नाम संजय अहीर बताया जा रहा है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है. आप को जानकार हैरानी होगी कि ये पूरी घटना पुलिस हेडक्वार्टर के पास में हुई है.

जडेजा की पत्नी सामान्य रूप से घायल

खबर के अनुसार जिस पुलिसवाले के साथ रीवा की कार की टक्कर हुई वो पुलिस की ड्रेस में नही था. इस मारपीट में रीवा सामान्य रूप से घायल हुई हैं. घटना के तुरंत बाद ये मामला सीधा पुलिस स्टेशन में पहुंचा और एसपी ऑफिस में रीवा का इलाज भी किया जा रहा है. रविन्द्र जडेजा इस समय आईपीएल खेलने में बीजी है. वही उनकी पत्नी इस समय राजकोट में है. आईपीएल में चेन्नई का मैच हैदराबाद से होना है.

पुलिस प्रशासन है सख्त 

इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन काफी ज्यादा सख्त नज़र आ रहा है.जिसके बाद से विभाग आरोपी कांस्टेबल पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहा है. वही इस मामले पर बात करते हुए जामनगर के एसपी प्रदीप शेजुल ने कहा है, कि महिला के साथ बदसलूकी एक गंभीर मामला है. आरोपी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.

वही अब देखना दिलचस्प रहेगा कि पुलिस विभाग इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेते है. वही जडेजा इस मुद्दे पर किस तरह से प्रतिक्रिया देते है.

The post पुलिस हेडक्वार्टर के सामने रविद्र जडेजा की पत्नी के साथ पुलिस वाले ने की बदसलूकी वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.