Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इटली ओपन: शारापोवा और एडमंड प्री-क्वॉर्टर फाइनल में

रोम

रूस की दिग्गज खिलाड़ी मारिया शारापोवा और ब्रिटेन के स्टार केल एडमंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली ओपन टेनिस टूर्नमेंट के अपनेअपने वर्गों के प्रीक्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। तीन बार इस टूर्नमेंट को जीत चुकीं शारापोवा ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा को मात दी। एक रिपोर्ट के अनुसार, शारापोवा ने वर्ल्ड नंबर-34 सिबुल्कोवा को ढाई घंटे तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-2 से मात दी। 

मैच के बाद शारापोवा ने कहा, ‘मैं काफी खुश हूं। मैंने सोचा इस मैच से कई अच्छी चीजों को मैं हासिल कर सकती हूं। एक ऐसी खिलाड़ी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा, जिसने मेरे अनुसार काफी अच्छा खेला और लंबे समय तक अपना सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन किया।शारापोवा का सामना अब स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा या ऑस्ट्रेलिया की डारिया गारिलोवा में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी केल एडमंड ने अपना भी इस टूर्नामेंट के प्रीक्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। एडमंड ने दूसरे दौर में फ्रांस के खिलाड़ी लुकास पोइली को मात दी। ब्रिटेन के 23 वर्षीय खिलाड़ी एडमंड ने इस साल 50वें स्थान से ऊपर उठते हुए विश्व रैंकिंग में 19वां स्थान हासिल किया है।

केल एडमंड

एडमंड ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में एक घंटे 34 मिनट में वर्ल्ड नंबर-16 लुकास को 6-2, 7-6 (7-3) से मात दी। प्रीक्वॉर्टर फाइनल में एडमंड का सामना मौजूदा विजेता और जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।