भारत और अफ़गानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट मैच 14 जून से 18 जून के बीच खेला जाएगा. यह एक एतिहासिक मैच होगा. क्योंकि अफगानिस्तान को टेस्ट का दर्जा मिलने के बाद यह उसका पहला टेस्ट मैच है. ऐसे में उसका सामना इस समय टेस्ट की नंबर एक टीम भारत से होगा.
यह एतिहासिक टेस्ट मैच बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम काफी उत्साहित है. वह अपने पहले ही टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए चुनौती बनकर सामने आ सकती है.
इस खिलाड़ी का डर सता रहा टीम इंडिया को

अफगानिस्तान के राशिद खान खतरनाक स्पिन गेंदबाज बनकर सामने आ रहे हैं. राशिद ने अपने शुरुआती करियर में ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक नयी पहचान दिलाने में काफी मदद की है. वह इस समय टी-20 में दुनिया के नंबर के गेंदबाज हैं.
इस आईपीएल सीजन में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन भारतीय टीम को राशिद खान के अलावा भी एक खिलाड़ी से खतरा हो सकता है और वह खिलाड़ी हैं मुजीब उर रहमान.
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से अपना पहला आईपीएल सीजन खेले मुजीब ने गेंदबाजी से जबरदस्त प्रदर्शन किया. इस 17 वर्षीय युवा खिलाड़ी की शानदार स्पिन गेंदबाजी देख हर कोई प्रभावित हुआ. मुजीब ने 11 मैच खेले जिसमें 14 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकॉनोमी 6.99 रही.

जबकि बात अगर अन्तर्राष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट पर नज़र डालें तो मुजीब ने 15 मैच खेले हैं. जिसमें 4.05 की शानदार इकॉनमी से 35 विकेट लिए हैं.
इसीलिए राशिद खान के अलावा मुजीब उर रहमान भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. इस मैच में विराट कोहली नही खेल रहे हैं. अजिंक्य रहाणे को टीम की कप्तान सौंपी गयी है.
हालांकि मुजीब और राशिद के लिए यह पहला टेस्ट मैच है. ऐसे में उनपर भी अच्छी गेंदबाजी का दवाब होगा. अब देखना होगा कि टी-20 और वनडे में शानदार गेंदबाजी करने वाले ये गेंदबाज क्या टेस्ट मैच में भी सफल हो पाएंगे.
The post अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया को राशिद खान का नही बल्कि इस खिलाड़ी का डर appeared first on SportzWiki Hindi.