Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलकाता ने पंजाब को दिया इस सीजन का सबसे बड़ा टारगेट

इंदौर 
किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल सीजन-11 का 44वां मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 245 रन बनाए और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को जीत के लिए 246 रनों का टारगेट दिया. यह इस सीजन का सबसे बड़ा टीम स्कोर है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 4 छक्के लगाए. नरेन के अलावा दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 50 रन ठोक दिए. दिनेश कार्तिक ने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. आंद्रे रसेल ने 14 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली. किंग्स इलेवन पंजाब के ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए उनके पास कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों का कोई जवाब नहीं था. हालांकि एंड्रयू टाय सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट ज्यादा रहा.

 
पहले दो ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 15 रन था. क्रिस लीन 11 रन और सुनील नरेन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. किंग्स इलेवन पंजाब के लिए पहला ओवर मोहित शर्मा ने डाला जिन्होंने 9 रन दिए. इसके बाद पारी का दूसरा ओवर मुजीब उर रहमान ने किया जिन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने ओवर में 6 रन दिए.

चौथे ओवर में मुजीब गेंदबाजी करने के लिए आए. मुजीब के ओवर की दूसरी गेंद पर मामला काफी करीब हो सकता था. सुनील नरेन ने एक जोरदार शॉट खेला जो सीधे मुजीब उर रहमान के हाथ में लगा, लेकिन मुजीब कैच नहीं लपक पाए और उनके हाथ में चोट भी आ गई. इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने इस ओवर की बाकी बची चार गेंदें डाली.

छठे ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पहला झटका लगा. खतरनाक दिख रहे क्रिस लिन को एंड्रू टाय ने बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. क्रिस लिन 27 रन बनाकर आउट हुए.

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं. अक्षदीप नाथ, मार्कस स्टोइनिस और मनोज तिवारी टीम से बाहर हुए हैं और उनकी जगह मयंक अग्रवाल, एरॉन फिंच और बरिंदर सरां को मौका दिया गया है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है. टॉम कुरेन की जगह जेवॉन सीयरलेस को शामिल किया गया है.