Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैड्रिड ओपन : एलीना स्वीतोलीना बाहर

मैड्रिड 
स्पेन की घरेलू खिलाड़ी कार्ला सुआरेज नवारो ने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी यूक्रेन की एलीना स्वीतोलीना को हरा दिया। स्वीतोलीना को नवारो ने 2-6, 7-6, 6-4 से पराजित किया जबकि हालेप ने एलाइस मर्टेंस को 6-0, 6-3 से पराजित करते हुए लगातार तीसरे खिताब के लिए अपना दावा और मजबूत कर दिया। नवारो ने पहला सेट गंवाने के बाद यूक्रेन की खिलाड़ी के खिलाफ दूसरे सेट का टाईब्रेक जीता और तीसरे सेट में उनकी सर्विस ब्रेक कर 5-4 से बढ़त बना ली और आखिरी सेट के साथ मैच अपने नाम किया।

विश्व की 25वें नंबर की खिलाड़ी नवारो हालांकि पहले से चोटिल अपनी एड़ी को फिर से घायल कर बैठी थीं लेकिन उन्होंने अपनी लय कायम रखते हुए मैच जीता। स्पेनिश खिलाड़ी अगला मैच अमेरिका की बेर्नाडा पेरा के खिलाफ खेलेंगी जिन्होंने ब्रिटेन की जोहाना कोंटा को 6-4, 6-3 से हराया। इससे पहले शीर्ष वरीय रोमानियाई खिलाड़ी हालेप ने एक घंटे में 23 विनर्स और 18 भूलों के साथ बेल्जियम की मर्टेंस को आसानी से हराया।

हालेप का अगला मैच क्रिस्टीना प्लिस्कोवा के खिलाफ होगा। चेक खिलाड़ी ने एक अन्य मैच में स्पेन की सारा सोरिबेस टोर्माे को 7-5 6-2 से हराया। पूर्व नंबर एक स्पेन की ही गरबाइन मुगुरूजा ने भी डोना वेकिक के खिलाफ खराब शुरूआत करने के बाद 2-6 6-4 6-1 से अपना मैच जीत लिया। वह तीसरे दौर में अब 14वीं सीड रूस की डारिया कसात्किना से भिड़ेंगी।

10वीं सीड चेक गणराज्य की पेत्रा क्वीतोवा ने वाइल्ड कार्ड मोनिका पुइग को 6-3 7-6 से हराया और तीसरे दौर में वह एस्तोनिया की एनेट कोंटाविट से भिड़ेंगी जिन्होंने बेलारूस की आलियासांद्रा सांसोविच को 6-2, 4-6, 6-2 से हराया।