खेलडेस्क। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए आईपीएल फाइनल के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा तीसरी बार आईपीएल टूर्नामेंट पर कब्ज़ा किया। फाइनल में शेन वाटसन ने शानदार पारी खेली वाटसन ने सनराइजर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ 117 रनो की नाबाद पारी मात्र 57 गेंदों में खेली जिसमे 8 छक्के और 11चौके लगाए।
फ्लेमिंग ने जीत के बाद कहा कि , "हर साल हमारे लिए अलग है। यह एक बात है कि खिलाड़ी बड़े होते हैं, लेकिन यह पेशेवर है जिसे हमने भी देखा है। एमएस धोनी मुझे सँभालते है। जब वह मैदान में जाते है तो वह सम्पूर्ण चीजें कर सकता है। उन पर मुझे पूरा भरोसा है और उनके साथ रहने का अच्छा रिश्ता है। "
चेन्नई सुपर किंग्स में इमरान ताहिर, शारदुल ठाकुर, अंबाती रायुडू और हरभजन सिंह पूर्ण रूप से नयी टीम में शामिल हुए है ठाकुर और ताहिर ने पुणे के साथ अपने कार्यकाल के दौरान धोनी के साथ टीम में शामिल थे जबकि हरभजन और रायुडू ने मुंबई इंडियंस छोड़ दिया और सीएसके में शामिल हो गए।