Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डिविलियर्स के नाम दर्ज हैं कई ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. बुधवार को दुनिया भर में प्रशंसकों के बीच ‘मिस्टर 360 डिग्री’, ‘सुपरमैन’, ‘मिस्टर कूल’ के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने सन्यास लेने का फैसला किया. उनके इस फैसले ने उनके फैन्स को चौंका कर रख दिया, डिविलियर्स के फैन्स सिर्फ उनके देश में ही नहीं बल्की पूरे विश्व में फैले हुए हैं.

काफी कठिन है फैसला 

इस बात पर डिविलियर्स ने कहा कि, “मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं.”

एक वीडियो संदेश में कहा कि, “वे दक्षिण अफ्रीका और दुनियाभर में अपने फैंस के शुक्रगुजार हैं. वे घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह संन्यास लेने का सही समय है और अब समय आ गया है कि युवाओं को मौका दिया जाए.” साथ ही उन्होंने अपने इस फैसले को काफी कठिन फैसला बताया है.

डिविलियर्स ने जमकर बनाए रन 

जनवरी 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में एबीडी ने जमकर रन बनाए थे. इसी विश्व कप के दौरान उन्होंने अपनी शानदार पारियों में से एक इनिंग खेली थी. वांडर्स मैदान में डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में शतक जड़ा.

वनडे में सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी उन्ही के नाम दर्ज है. इस बल्लेबाज ने जोहान्सबर्ग में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में यह रिकॉर्ड बनाया था. डीविलियर्स को तीन बार 2010, 2014, 2015 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द इयर अवार्ड मिला.

कप्तान के रूप में नहीं हुए सफल

ग्रेम स्मिथ के जाने के बाद डिविलियर्स को वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गयी थी. लेकिन वह सफल नहीं हो सके. इसके बाद वह टेस्ट टीम में भी कप्तान बने, लेकिन इसमें भी वह सफल नहीं हो पाए. कप्तानी का दबाव उनके खेल पर साफ दिखने लगा था. वह इससे मुक्त होना चाहते थे. ऐसे में डिविलियर्स ने कप्तानी छोड़ दी थी. 2017 में वह चोट से परेशान रहे और इस कारण कई मौकों पर टीम से बाहर भी रहे, लेकिन फिर उन्होंने टीम में वापसी की.

शॉट्स से किया जाएगा डिविलियर्स को याद 

डिविलियर्स के संन्यास लेने के बाद उन्हें उनके द्वारा लगाये गये नए-नए शॉट्स के कारण याद किया जाएगा. बल्लेबाज ने कई ऐसे शॉट्स इजाद किये हैं, जो आज भी आक्रामक बल्लेबाजी की पहचान बन गए हैं. लेकिन कुछ ऐसे शॉट्स भी हैं जो सिर्फ डिविलियर्स ही मार सकते हैं. अपने पूरे करियर में डिविलियर्स ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये पर कभी किसी विवाद में नहीं पड़े.

The post डिविलियर्स के नाम दर्ज हैं कई ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन appeared first on SportzWiki Hindi.