नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाली सचिन तेंदुलकर ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक फैसले की जमकर तारीफ की है। सचिन तेंदुलकर ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए रोजना खेल के पीरियड को अनिवार्य करने के फैसले की जमकर तारीफ की है।
एक तरफा प्यार में हैवान बना युवक, दलित युवती के साथ किया ये..
इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर ने इसे फैसले को सभी कक्षाओं में इसे लागू करने की मांग भी की है। सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों को खेल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। जिससे छात्रों को सुस्त जीवनशैली से बचाया जा सकें। सीबीएसई के इस फैसले पर सचिन सीबीएसई की अध्यक्ष अनिता करवल को लिखे पत्र में कहा कि, ;मोटापे के मामले में विश्व में भारत का तीसरा स्थान है, जो गंभीर चिंता की बात है।
सलवार सूट में डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में उतरेगी ये भारतीय महिला पहलवान
अस्वस्थ युवा देश के लिए किसी महामारी की तरह है। देश में मजबूत खेल संस्कृति इस मामले से निपटने में मदद कर सकता है।सचिन ने आग कहा है कि, ;स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा के लिए रोजाना एक पीरियड अनिवार्य करना इस दिशा में सही कदम है।
बिहार के नवादा में युवक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट
हालांकि, सचिन ने पत्र में सीबीएसई से यह भी मांग की है कि खेलों के लिए आधे घंटे का पीरियड सिर्फ 9 से 12वीं के छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि सभी कक्षाओं के लिए हो। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के दिए गए फैसले को लागू करने के लिए 150 पन्नों का खेल दिशा-निर्देश जारी किया गया। इसके तहत उन्होंने इसे लागू करने के बारे में बताया है।