Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर धवल कुलकर्णी ने कहीं ये बड़ी बात!

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर में अपने शुरूआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण राजस्थान रॉयलस को जहां निराश होना पड़ा था। लेकिन उसके बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने अचानक अपने अपनी जीत के लिए गेयर बदल कर सबकों एक नया अंदाज दिखा दिया। अब राजस्थान ऐसे मोड़ पर खड़ी है कि उसके पास जो दो मुकाबले बचे है वो करो या मरो वाले है। अगर राजस्थान को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे आने वाले दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार रखी है, लेकिन अब उनका सामना दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कॉलकाता से है। अभी पॉइंट टेबल पर केकेआर और राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। दोनों के लिए आज का मैच अहम होगा। क्योंकि जो टीम ये मैच जीतेगी उसके प्लेऑफ में खेलने के चांस उतने ही ज्यादा बढ़ जाएंगे।

मैच से पहले राजस्थान के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच को जीतकर प्लेआफ की ओर कदम बढ़ाना चाहेगी। धवल कुलकर्णी ने मुंबई से मिली जीत के बाद कहा था कि, ;सभी मैच हमारे लिए अहम हैं। अगले मैच में हम केकेआर को हरा सकते हैं क्योकि हमारी टीम लय में है।

जोस बटलर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने के फैसले के बारे में उन्होंने कहा ,;; यह कप्तान, मेंटर शेन वार्न, बल्लेबाजी कोच अमोल मजूमदार का फैसला था। वह इस क्रम पर अच्छा खेल रहा है तो आगे भी इसे बरकरार रखा जाएगा। धवल कुलकर्णी की इन बातों से लगता है कि राजस्थान रॉयल्स को मुंबई से मिली जीत के बाद खिलाडिय़ों में पूरा आत्मविश्वास है कि वो केकेआर के खिलाफ इस मैच को जीत कर प्ले ऑफ में अपनी जगह बनाना चाहेंगी।

आखिर क्यों इस एक्ट्रेस ने अपने भाई के लिए की इतनी इमोशनल रिक्वेस्ट, वीडियो हो रहा वायरल

ICSE रिजल्ट: मीनाक्षी ने रोशन किया मां-बाप का नाम, देशभर में बनी दूसरी टॉपर

आमिर खान ने अपनी पहली सफल फिल्म के लिए इन लोगों को दिया क्रेडिट, जानिएं कौन है वो?