Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक शो के दौरान के हरभजन सिंह और रविन्द्र जडेजा ने खूब बनाया शोएब अख्तर का मजाक

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑल राउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा और हरभजन सिंह एक शो के दौरान हंसी मजाक करते हुए नज़र आए हैं. इस शो का नाम भज्जी ब्लास्ट विद सीएसके है. जिसमें हरभजन सिंह जडेजा का इंटरव्यू ले रहे हैं और उन्होंने कई मजेदार सवाल जडेजा से पूछे हैं.

इस इंटरव्यू के दौरान ही हरभजन सिंह और जडेजा, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का जमकर मजाक उड़ाते हुए नज़र आए हैं.

कुछ ऐसे उड़ाया शोएब का मजाक

दरअसल इंटरव्यू के दौरान जब जडेजा बोल रहे थे, तो उनका गला ख़राब होने की वजह से आवाज़ सही नही आ रही थी. इस पर हरभजन ने कहा

”आज कल भारी आवाज़ का दौर है. एक शो में शोएब अख्तर ने मुझ से कहा था कि जब वह भारी आवाज़ में बोलते हैं तो अमिताभ बच्चन की तरह महसूस करते है.”

इसके बाद जडेजा ने शोएब अख्तर की एक पोस्ट के बारे में बताया. शोएब अख्तर ने अच्छे कपड़े पहने हुई वाली फोटो को शेयर करते हुए लोगो से पूछा था कि वह कैसे लग रहे हैं. इस पर एक भारतीय खिलाड़ी ने जवाब देते हुए कहा था कि ”दो बटर नान, एक बटर चिकन, और एक लस्सी लेकर आओ.” इसके बाद जडेजा ने इसका मतलब बताते हुए कहा कि उनका अप्रत्यक्ष रूप से कहने का मतबल था कि तुम वेटर(शोएब) लग रहे हो. इसके बाद हरभजन और जडेजा दोनों ही जोर – जोर से हंसने लगे.

बाद में हरभजन ने कहा शोएब देख लो जड्डू क्या कह रहा है. इस पर जडेजा ने कहा लेकिन अब तो बोल सकते हैं क्योंकि उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया है और अब वह तेज गेंद नही डाल सकते.

हालांकि बाद में जडेजा ने कहा शोएब भाई ये मजाक चल रहा है इसे आप गलत ना लें. इस पर हरभजन ने कहा वो भी मजाक ही करते थे मजाक – मजाक में हमें बाउंसर 150 की स्पीड से डाल दिया करते थे.

The post एक शो के दौरान के हरभजन सिंह और रविन्द्र जडेजा ने खूब बनाया शोएब अख्तर का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.