Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह ने बताया वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी का लिया नाम

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में आईपीएल इतिहास की सबसे मजबूत टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने दो साल के वनवास यानि स्पॉट फिक्सिंग मामले को लेकर दो साल के प्रतिबंध को पूरा करने के बाद वापसी की। चेन्नई सुपर किंग्स की बागडौर एक बार फिर से कैप्टन कुल महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों में ही है।

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की ओर

आईपीएल के इस सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी के कंधों पर चेन्नई सुपर किंग्स कों कामयाबी दिलाने की एक बड़ी जिम्मेदारी थी। महेन्द्र सिंह धोनी ने इस जिम्मेदारी को अब तक बखूबी दिखाया है और चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन कर प्लेऑफ के लिए मजबूती से आगे बढ़ रही है।

धोनी खुद आगे आकर मचा रहे हैं धमाल

चेन्नई सुपर किंग्स की इस जबरदस्त प्रदर्शन में वैसे तो हर खिलाड़ी का शानदार योगदान है लेकिन खुद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी टीम को आगे से प्रेरित कर रहे हैं। एक कप्तान की जिम्मेदारी निभाते हुए धोनी ने इस सीजन में अब तक जबरदस्त धमाल किया है। धोनी की इस बार की लय से गेंदबाज डर के साए में हैं।

भज्जी ने की धोनी की तारीफ

धोनी का ऐसा अवतार पिछले कई सालों से गायब था और धोनी अपने पुराने दिनों में लौट आए हैं। महेन्द्र सिंह के प्रदर्शन पर उनके साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भी बड़ी बात कही हैं और धोनी की तारीफों के पुल बांधे हैं।

धोनी के आगे गेंदबाजों की आंखों में दिख रहा है डर

वहीं भज्जी ने चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन और धोनी की लय को लेकर कहा कि

मुझे लगता है कि धोनी ने वास्तव में स्वतंत्र रूप से खेल रहे हैं। जब वो जा रहे हैं तो कोई भी धोनी से बेहतर गेंद को हिट नहीं कर सकता। मैंने नेट्स में देखा है कि उनके सामने गेंदबाजों की आंखों में डर नजर आ रहा है। मैं वास्तव में खुश हूं कि वो अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में हैं।”

रायडू हमारे लिए जीता रहे हैं मैच

साथ ही हरभजन ने रायडू की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि

“रायडू गेंद को वास्तव में अच्छी तरह से मार रहे हैं और हमारे लिए मैच जीता रहे हैं। अगर कोई अच्छा कर रहा है तो इससे फर्क नहीं पड़ता है कि वो कितना पुराना है। वो एक मौके का हकदार हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post हरभजन सिंह ने बताया वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी का लिया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.