आईपीएल में जो न हो वो कम है. इसके हर मैच में कुछ नया देखने को मिलता है. इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि इसमें सभी खिलाड़ी मिल जुलकर खेलते हैं. कोई भी देश के नाम से टीम और खिलाड़ी विभाजित नहीं होते हैं. साथ ही खेल के साथ ही सभी मिल कर मस्ती करते भी नजर आते हैं.
इस टूर्नामेंट के जरिये सभी खिलाड़ी निजी तौर पर शानदार प्रदर्शन कर के राष्ट्रिय टीम में अपनी जगह बनाते हैं. इससे उनके आगे आने वाले करियर पर असर पड़ता है. हाल की बात करें तो सभी टीम आईपीएल का खिताब हासिल करने के लिए प्ले ऑफ में जाने की होड़ में जुटी हुई हैं.
राजस्थान और मुंबई आमने-सामने

आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबला होना है. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें दोनों ही टीम प्ले ऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी.
मुंबई इंडियन्स जहाँ पॉइंट टेबल में पांचवें स्थान पर चल रही हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स छठे स्थान पर है. दोनों के बीच का मुकाबला काफी शानदार साबित होगा.
मुंबई कर रही है शानदार प्रदर्शन

दोनों ही टीमों में काफी शानदार खिलाड़ी शामिल हैं. इसी के साथ ही मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ी कृणाल पांड्या ने आज खेले जाने वाले मैच के बारे में कई बाते कही हैं. उन्होंने काप्तान रोहित शर्मा के बारे में कहा,
“रोहित शर्मा की आगुवाई वाली टीम हमेशा ही शानदार प्रदर्शन करती है. भले ही वो निचले दर्जे पर हो और बाहर होने की स्थिति में ही क्यों न हो.”
कृणाल पांड्या ने कहा,
“राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में सिर्फ एक चीज़ महत्वपूर्ण है. वो है ‘करो या मरो’ की स्थिति.”
साथ ही पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के शानदार खिलाडी जॉस टलर के बारे में भी कृणाल पांड्या ने कई बाते कहीं.
फॉर्म में हैं जॉस बटलर

कृणाल ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के जॉस बटलर, जो प्राइम फॉर्म में हैं और बीते रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 95 रन बनाकर मैच जीता चुके हैं, अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो रहे हैं. रहाणे, बटलर के साथ मिलकर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं.
कृणाल ने अंत में कहा,
“यदि आप सकारात्मक पक्ष देखते हैं, तो वह पिछले 3-4 मैच से लगातार शानदार रहे हैं, साथ ही वह विरोधी टीम के लिए हार का कारण भी बने हैं. इसलिए मैं इसे एक प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखता हूं.”
The post कृणाल पंड्या ने कहा अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को पवेलियन भेजने पर होगी मुंबई की नजरे appeared first on SportzWiki Hindi.