खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलने वाले मोईन अली का मानना है कि आईपीएल में खेलने उनके लिए बेहतर खिलाड़ी बनने में मददगार साबित हो सकता है। पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए मोइन अली ने कहा कि आईपीएल में में खेलने से वह वनडे के बेहतर खिलाड़ी बनेंगे और उनके खेल में सुधार होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मोईन अली ने 34 गेंदों पर 65 रनों की शानदार पारी खेली थी।
माचो मैन ऋतिक रोशन का ये लुक देखकर उड़ जाएंगे आपके होश!
इस कारण बैंगलोर ने हैदराबाद के सामने 219 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पिछा करने उतरी सनराइजर्स हैदाबद 204 रन ही बना पाई थी। जिस कारण बैंगलोर ने 14 रनों से इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा था। इस अहम मुकाबले में मोइन ने न सिर्फ बल्ले से बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी कमाल दिखात हुए दो विकेट भी लिए थे।
स्वरा भास्कर से डॉयरेक्टर ने कराया ऐसा काम जो वो कभी दौबारा नहीं करना चाहती!
मैच जीतने के बाद मोईन ने पत्रकारों से कहा, कि मैंने वास्तव में अपने खेल पर मेहनत की है और मैं आरसीबी और इंग्लैंड की तरफ से भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के प्रति आश्वस्त हूं। उम्मीद है कि इससे मुझे वनडे का बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद मिलेगी। उम्मीद है कि इससे मेरे खेल में सुधार होगा। इस दौरान मोइन ने बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की थी।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाडिय़ों ने इस अभियान की जमकर की तारीफ!
वहीं मैच के बाद कोहली ने भी मोइन की तारीफ की और कहा था कि, ;;मोईन ने हमारे लिए बहुत अच्छी भूमिका निभाई है। उन्होंने तीन मैचों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और आज की उनकी पारी बेजोड़ थी। उल्लेखनीय है कि मोइन अली को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर रखा गया है। लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा ही रहा है।